पति ने दमदार कप्तानी से टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया, पत्नी को मिलते हैं शराब पीने के बदले खूब पैसे
T20 World Cup 2024 Aiden Markram: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इतिहास रचते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका पहली बार ही किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। टीम पर लगा चोकर्स का दाग भी मिट गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
एडेन मार्करम ने रचा इतिहास
वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका ने पहली दफा फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम कभी भी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला नहीं खेल सकी थी। एडेन मार्करम की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। हालांकि एडेन मार्करम का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय जरूर बना हुआ है। लेकिन उन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाकर इतिहास रच दिया है।

मार्करम से होगी रनों की उम्मीद
आईपीएल 2024 से ही एडेन मार्करम बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम को अपने कप्तान से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। मार्करम फाइनल मैच को यादगार बनना चाहेंगे और अपने बल्ले से टीम के लिए अधिक से अधिक रन जोड़ना चाहेंगे।
मार्करम की पत्नी करती हैं पति को चीयर
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम की पत्नी निकोल डेनिएल मार्करम भी कई मौकों पर स्टेडियम में मौजूद नजर आ जाती हैं। आईपीएल के दौरान भी वह मार्करम को चीयर करती हुई पाई गई थीं। आईपीएल में एडेन मार्करम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं। पिछले सीजन तक वह टीम के लिए कप्तानी भी कर रहे थे। लेकिन इस सीजन पैट कमिंस को हैदराबाद ने अपना नया कप्तान बना दिया था।
दिलचस्प है लव स्टोरी
इन दोनों की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है। एडेन मार्करम और निकोल डेनिएल पहली बार हाई स्कूल में मिले थे। साल 2012 में इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। निकोल डेनिएला ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से पढ़ाई की है। उन्होंने साउथ अफ्रीका यूनिवर्सिटी से ही ग्रेजुएशन भी पूरी की है। दूर रहते हुए भी इन दोनों के बीच का प्यार कभी कम नहीं हुआ। 11 साल डेट करने के बाद साल 2023 में इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
पत्नी हैं वाइन टेस्टर
एडेन मार्करम ने क्रिकेट में अपना नाम बनाया है तो वहीं उनकी पत्नी निकल डेनिएल की भी अपनी एक अलग पहचान है। वह अपना ज्वैलरी का बिजनेस चलाती हैं। वह नरोरा ज्वैलरी नाम से बिजनेस करती हैं। जो सोने, हीरे और गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी बनाने का काम करती हैं। इसके अलावा भी वह एक ऐसा काम करती है जिसकी वजह से काफी पॉपुलर हैं। दरअसल, निकोल डेनिएला वाइन टेस्टर भी हैं। वाइन टेस्टर यानी अलग-अलग जगह की वाइन (शराब) टेस्ट करके रिव्यू देती हैं। अपने इस काम से वह खूब सारा पैसा कमाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications