बेहतरीन टाइमिंग से गेंद को किया हिट, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले विराट कोहली ने शेयर किया VIDEO
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली के बल्ले ने कुछ बढ़िया पारियां खेली हैं। उन्होंने पारी को सजाने के स्टाइल में बल्लेबाजी की है। वे बहुत आक्रामक नहीं रहे हैं लेकिन टीम के अच्छे स्कोर के सूत्रधार जरूर बने रहे। कोहली की बेस्ट पारी प्रतियोगिता के पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ आ गई थी। उनसे अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट के फैंस ये देखकर काफी खुश हैं कि कोहली बहुत अच्छी तरह से बॉल को अपने बैट से खेल रहे हैं। उनकी टाइमिंग बढ़िया है।

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ इस अहम मुकाबले से पहले अपनी ट्रेनिंग की वीडियो शेयर की जहां पर बढ़िया लय में दिख रहे हैं। इस प्रतियोगिता में कोहली ने नपा-तुला खेल दिखाया है जिसके चलते वे अब तक 123 के एवरेज के साथ 246 रन बना चुके हैं। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट और बेहतर हो सकता है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करके दिखाया भी है।
वीडियो में कोहली ने अपने फैंस को दिखाया कि उनकी टाइमिंग कितनी परफेक्ट है। ये वीडियो विराट ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर की है। जैसे ही बॉल बैट पर लगती है उससे निकलनी वाली आवाज बड़ी मधुर है जिससे सुनने के लिए हर बल्लेबाज बड़ा उत्सुक रहता है। पूरी वीडियो में ये आवाज गूंजती रहती है क्योंकि कोहली कुछ बेहतरीन शॉट्स से गेंद को यहां-वहां भेजते रहते हैं।
कोहली ने यह भी कहा कि उन्होंने मंगलवार को हुए इस ट्रेनिंग सेशन का काफी लुत्फ उठाया। सभी जानते हैं कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ हारिस रऊफ की गेंदबाजी पर क्या करके दिखाया था। ये दो छक्के ऐसे हैं जिनकी बारे में बातें करके लोग थकने वाले नहीं हैं।
इस शॉट के बारे में बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने कहा था, ये शॉट निश्चित तौर पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने जा रहे हैं और ये वो शॉट्स हैं जिनको लोग सबसे ज्यादा याद रखने जा रहे हैं। मैं यहां सफेद गेंद क्रिकेट के इतिहास की बात नहीं कर रहा, लेकिन निश्चित तौर पर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा होगा।












Click it and Unblock the Notifications