IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोहली का बड़ा बयान, रोहित शर्मा को लेकर कही यह बात

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर दोनों देशों के खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत-पाकिस्तान के कई खिलाड़ी इस मैच पर अपनी प्रतिक्रियां दे चुके हैं।

T20 world cup 2022 India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर दोनों देशों के खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत-पाकिस्तान के कई खिलाड़ी इस मैच पर अपनी प्रतिक्रियां दे चुके हैं। अब पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी मैच को लेकर अपनी बात रखी है। विराट कोहली ने मैच शुरू होने से पहले रोहित शर्मा के साथ होने वाली बातचीत के बारे में बताया।

 रोहित शर्मा के साथ होती है इस बात की चर्चाएं

रोहित शर्मा के साथ होती है इस बात की चर्चाएं

विराट कोहली ने बताया कि मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनकी बातचीत टीम की तैयारियों पर सबसे अधिक होती है। कोहली ने कहा कि किस तरह से बड़े टूर्नामेंटों को जीता जाये, इस बारे में वह रोहित के साथ चर्चाएं करते हैं। हमारी चर्चा हमेशा इस बात पर होती है कि हम बड़े टूर्नामेंट कैसे जीतें और हम उसी के मुताबिक योजना बनाते हैं और तैयारी करते हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कोहली ने कहा कि रोहित के साथ टीम को बेहतर बनाने की होती है। जब से मैंने टीम में वापसी की ही टीम का वातावरण काफी अच्छा है और हम टीम के माहौल को ऐसा ही रखना चाहेंगे।

एमसीजी में 1 लाख फैंस के बीच खेलना शानदार

एमसीजी में 1 लाख फैंस के बीच खेलना शानदार

कोहली एमसीजी में 1 लाख फैंस के बीच खेलने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने कहा कि मैं खेल से ज्यादा इतने सारे फैंस के बीच जाने के पल का इंतजार कर रहा हूं। पिछली बार मैंने ईडन गार्डन्स में ऐसे पल का अनुभव किया था जहां मुझे लगता है कि लगभग 90,000 फैंस थे, खचाखच भरा स्टेडियम था। जब मैं बाहर निकला, तो सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, वसीम अकरम और वकार यूनुस जैसे दिग्गज वहां मौजूद थे।

 सूर्यकुमार के साथ खेलना है पसंद

सूर्यकुमार के साथ खेलना है पसंद

विराट कोहली ने आगे कहा कि सूर्यकुमार के साथ बल्लेबाजी करना शानदार रहा है। उनके साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आता है। वह सिर्फ यह पूछता है कि गेंद विकेट से कैसे आ रही है और फिर, दो-तीन गेंदों के बाद वह अपने तरीके से शॉट लगाना शुरू कर देता है। कोहली और सूर्यकुमार ने पिछले महीने हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10.2 ओवर में 104 रन की साझेदारी की थी, जिस कारण भारत मैच जीतने में सफल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+