वर्ल्ड कप में भारत की प्लेइंग 11 वही रहेगी या हर मैच में होगा बदलाव, रोहित शर्मा ने दिया जवाब

भारत के क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम में लचीलापन चाहते हैं। वे किसी एक खास प्लेइंग 11 से बंधकर नहीं रहना चाहते। सबको पता है भारत ने पिछले टी-20 विश्व कप से लेकर इस साल के एडिशन तक कई खिलाड़ियों को आजमाया है। टीम इंडिया 29 क्रिकेटर आजमा चुकी है जिसके चलते भारत के पास अपने खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल भी मौजूद है। आईसीसी ने वर्ल्ड कप में 15 सदस्य टीम को ही चुनने की इजाजत दी थी और भारत के पास यह सभी खिलाड़ी अपने दिन मैच विजेता साबित हो सकते हैं।

सिलेक्शन को लेकर कुछ बड़े सिर दर्द मौजूद है

सिलेक्शन को लेकर कुछ बड़े सिर दर्द मौजूद है

टीम इंडिया रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही है और टीम के पास पहले से ही सिलेक्शन को लेकर कुछ बड़े सिर दर्द मौजूद है जिसमें ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में किसको लिया जाए यह सबसे ऊपर है। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि कभी कभी आप किसी खिलाड़ी के सिलेक्शन को लेकर अपने अंदर की आवाज पर भी निर्भर करते हो और यह भी चुनाव करते हो कि वह खिलाड़ी इस समय किस फॉर्म से गुजर रहा है।

हर मैच के दौरान एक या दो बदलाव भी करने पड़े तो..

हर मैच के दौरान एक या दो बदलाव भी करने पड़े तो..

"लेकिन हमने काफी डाटा का अध्यन किया है। मैं अपनी प्लेइंग 11 को लेकर ओपन हूं। मुझे हर मैच के दौरान एक या दो बदलाव भी करने पड़े तो कोई दिक्कत नहीं है।"

रोहित ने यह भी स्वीकार किया है भारत ने पिछले 9 सालों से कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। लेकिन यह दबाव से ज्यादा चुनौती का खेल है।

9 साल से नहीं जीते, इस बार बदलाव का मौका है

9 साल से नहीं जीते, इस बार बदलाव का मौका है

रोहित ने कहा, दबाव हमेशा बना रहता है। पाकिस्तान के खिलाफ जीतने को मैं एक चुनौती मानता हूं। साथ ही हमने पिछले नौ साल से आईसीसी इवेंट नहीं जीता है और ये निराशाजनक है। इस प्रतियोगिता ने हमें बदलाव का एक मौका दिया है। हम एक समय में एक गेम को लेंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में, भारत ने द्विपक्षीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन एशिया कप 2022 जीतने में असफल रहा। रोहित पिछले टी20 वर्ल्ड कप से अब तक टीम में आए सुधार पर कहते हैं, "हमने अच्छा खेला है, हम बहुत सी चीजों को बदलना चाहते थे और जो गलत हुआ उसे ठीक करना चाहते थे। हम उनमें से कुछ को सही करने में कामयाब रहे हैं, और हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+