प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने 36 रनों से हराया, केएल राहुल ने खेली 74 रनों की पारी
Team India Practice Match Against Western Australia: ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मुकाबला खेला है। अब तक दो मैच हो चुके हैं। पहला मैच भारत ने जीतने में कामयाबी दर्ज की थी और दूसरे मैच में टीम इंडिया को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाजी में केवल केएल राहुल ही शानदार बैटिंग का प्रदर्शन कर पाए। उन्होंने 55 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली।
Recommended Video

केएल राहुल ही इस मुकाबले में कप्तान थे। टीम इंडिया ने इस मैच में रोहित शर्मा, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह को टॉप 11 में जगह दी। जबकि युजवेंद्र चहल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इससे बाहर रखा।
पहले बैटिंग करते हुए डी आर्ची शॉर्ट ने 38 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली और निक हॉबसन ने 41 गेंदों पर 64 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका लेकिन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाने में कामयाब रहा।
गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन को तीन और हर्षल पटेल को दो विकेट मिले। अश्विन ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए और पटेल ने 4 ओवर में 27 रन दिए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह को 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट मिला। भुवनेश्वर कुमार ने दो ही ओवर फेंके और हार्दिक पांड्या 17 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 22 रन दिए।
इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही क्योंकि केएल राहुल ही 19वें ओवर तक टिके रहे जिन्होंने 55 गेंद पर 9 चौके व दो छक्के लगाते हुए 74 रनों की पारी खेली और कोई बल्लेबाज 20 रन का स्कोर भी नहीं कर पाया। राहुल के ओपनिंग जोड़ीदार ऋषभ पंत थे जिन्होंने 9 रन बनाएं। नंबर 3 पर आए दीपक हुड्डा 6 रन बनाकर आउट हुए हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों पर 17 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 2 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 14 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए तो हर्षल पटेल ने 2 रनों का योगदान दिया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्लेबाजी नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications