T20 World Cup 2022: श्रीलंका और इंग्लैंड ने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, जानें किसे मिला मौका

T20 World cup 2022 के आगाज के साथ ही खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। श्रीलंका और इंग्लैंड को हाल ही में अपने मुख्य खिलाड़ियों के रूप में बड़े झटके लगे हैं। दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा सोमवार को यूएई के खिलाफ हुए मुकाबले में चोटिल हुए थे। पैर की चोट के कारण चमीरा विश्व कप की टीम से बाहर हो गए। वहीं इंग्लैंड की टीम से लेफ्ट आर्म पेसर रीस टोपले चोट के कारण बाहर हो गए थे।

Sri lanka and England announced replacement of injured player

कौन हैं दोनों टीमों के रिप्लेसमेंट?

अब श्रीलंका और इंग्लैंड की ओर से इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा की गई है। श्रीलंका ने दुष्मंथा चमीरा की जगह कसुन रजीथा को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया है। वहीं इंग्लैंड ने रीस टोप्ले की जगह टायमल मिल्स (Tymal Mills) को टीम में शामिल किया है। आपको बता दें कि Tymal Mills इंग्लैंड की टीम के ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी ही थे।

श्रीलंका के लिए सुपर 12 की लड़ाई

आपको बता दें कि एक तरफ श्रीलंका सुपर 12 राउंड में जगह बनाने के लिए फर्स्ट राउंड के मुकाबले खेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड सुपर 12 में पहले से है और टी20 वर्ल्ड कप में उसका पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को अफगानिस्तान से होगा। श्रीलंकाई टीम फर्स्ट राउंड के दो मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से उसे एक में जीत और एक में हार मिली है। श्रीलंका को सुपर 12 में जाने के लिए अगले मैच में नीदरलैंड्स को हराना होगा, जो कि कल है।

यूएई के खिलाफ चोटिल हुए थे दुष्मंथा चमीरा

संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ श्रीलंका के पिछले मैच में तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें गेम से बाहर जाना पड़ा था और अब वो पूरे विश्व कप से ही बाहर हो गए हैं। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टोपले पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले वॉर्म-अप मैच से पहले फील्डिंग ड्रिल के दौरान चोटिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+