NZ vs PAK: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में होगा पहला सेमीफाइनल, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच जोकदार टक्कर देखने को मिलेगी। पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में फेवरेट मानी जा रही है।
Pakistan vs New Zealand Predicted Playing XI Semi Final 1 match: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच जोकदार टक्कर देखने को मिलेगी। पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में फेवरेट मानी जा रही है। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के इस सीजन ने हमें सिखाया है कि इस तरह के टूर्नामेंट में कुछ भी संभव है। लिहाजा न्यूजीलैंड की टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह से बरकरार है।

सिडनी में भिड़ेंगी दोनों टीमें
पहले सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टक्कर होगी। पाकिस्तान ने इसी मैदान पर वर्ल्ड कप की फेवरेट माने जाने वाली दक्षिण अफ्रीका को हराया था। लिहाजा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर भी हाल ही में ट्राई सीरीज का खिताब जीता था। ऐसे में न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है।

पाकिस्तान के लिए ओपनर बने मुसीबत
पाकिस्तानी फैंस अपने सलामी बल्लेबाजों के फॉर्म में आने की उम्मीद कर रहे होंगे। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दोनों के लिए वर्ल्ड कप का यह सीजन अब तक बेहद साधारण रहा है। लिहाजा इन दोनों ही बल्लेबाजों से टीम को सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में रनों की उम्मीद होगी। टीम के मिडल ऑर्डर अब पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं। खासतौर पर मोहम्मद हारिस के आने के बाद से टीम का संतुलन काफी अच्छा दिखाई दे रहा है।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। लॉकी फर्ग्यूसन ने भी जरूरत के समय टीम के लिए किफायत गेंदबाजी की है। कप्तान केन विलियमसन का बल्ला भले ही इस टूर्नामेंट में ज्यादा ना चला हो। लेकिन ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस हाईप्रेशर मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, फिन एलन, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।
पाकिस्तान: बाबर आजम, रिजवान, हारिस मोहम्मद, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह।












Click it and Unblock the Notifications