T20 World Cup के बाद सिलेक्शन कमेटी में भी होगा फेरबदल, चेतन शर्मा बने रहेंगे

इस बात की चांस हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सिलेक्शन कमेटी में फेरबदल कर सकता है और ये टी20 वर्ल्ड कप के बाद तय होगा। टीम इंडिया की वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस इसमें भूमिका निभाएगी। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है जहां उसका दूसरा वार्म-अप मुकाबला आज होने जा रहा है। सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन चेतन शर्मा अपने पद पर बने रहेंगे।

Chetan Sharma

लेकिन चेतन शर्मा की कमेटी की परफॉर्मेंस अभी तक उम्मीद से थोड़ी नीचे ही रही है और भारत की विश्व कप परफॉरमेंस इस कमेटी की साख के लिए काफी अहम होने जा रही है।

बीसीसीआई के एक सीनियर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप में कैसा करती है। हालांकि बहुत सारे लोग चेतन शर्मा से इस समय खुश नहीं है लेकिन बीसीसीआई द्वारा नई क्रिकेट सलाहकार समिति सिलेक्ट करने तक वे अपने पद पर बरकरार रहेंगे।

जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड चेतन शर्मा के लिए इंतजार करेगा तो वही ईस्ट जोन के देबाशीष मोहंती को किसी और के लिए रास्ता बनाना पड़ सकता है क्योंकि उन्होंने सीनियर सिलेक्शन पैनल के साथ-साथ जूनियर सिलेक्शन पैनल में भी अपने 4 साल पूरे कर लिए हैं। इस बारे में बात करते हुए सीनियर बीसीसीआई सूत्रों ने पीटीआई से बताया कि अभय कुरुविला पर जो नियम लागू हुए थे वही देबू मोहंती पर भी होंगे। दीपू को 2019 की शुरुआत में जूनियर पैनल में लिया गया था और उन्होंने 2021 तक वहां काम किया फिर वे देवांग गांधी के बाद सीनियर पैनल में काम करने लगे।

मोहंती कुछ महीनों में अपने चार साल पूरे कर लेंगे और बाद में उन्हें आगे बढ़ना होगा। दो पूर्व क्रिकेटर ओडिशा के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास और बंगाल के दीप दासगुप्ता हैं। ऐसी खबरें आई हैं कि एक जूनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता रानादेब बोस भी इस काम के लिए फिट हैं लेकिन उन्होंने भारत के लिए आधिकारिक मैच नहीं खेला। लक्ष्मी रतन शुक्ला और ओडिशा के संजय राउल भी इस लिस्ट में हैं।

भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव के कोच सुब्रतो बनर्जी भी उम्मीदवार हो सकते हैं। जब से कुरुविला गए हैं तब से वेस्ट जॉन सेलेक्शन सीट खाली पड़ी है।

इससे पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर के इस काम के लिए सबसे उपयुक्त माने जा रहे थे लेकिन उनकी खुद की स्टेट यूनिक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को ही कुछ आपत्तियां हैं जिसके चलते मामला अटक गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+