T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए मेलबर्न में तैयारी शुरू, 23 अक्टूबर को होगा महामुकाबला
टी20 विश्वकप 2022 में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 26 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 शुरू होने में अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 13 नवंबर तक चलने वाले खेलों के इस महाकुंभ का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। वहीं 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मुकाबले शुरू होंगे। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा। इस महामुकाबले की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर टी20 विश्वकप 2021 में मिली हार का बदला लेने पर होगी।
Recommended Video

पहली बार मेलबर्न में आमना-सामना
भारत और पाकिस्तान की टीम पहली बार मेलबर्न में आमने-सामने होगी। इसके अलावा दोनों टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया के किसी मैदान पर टी20 प्रारूप में एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारत और पाकिस्तान का वनडे विश्वकप में एक बार ऑस्ट्रेलिया में आमना-सामना हो चुका है। साल 2015 में भारत ने एडिलेड में पाकिस्तान को मात दी थी। मेलबर्न में इससे पहले दोनों टीमें बैन्सन और हेजर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं। 1985 में दो मैच हुए थे और दोनों में भारत ने विजय प्राप्त की थी। इस तरह 37 साल बाद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एक बार फिर मेलबर्न में होने जा रहा है। फैंस को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।
And just like that... Cricket is loading 🏏 pic.twitter.com/y84SmIrqFf
— Melbourne Cricket Ground (@MCG) September 26, 2022

एमसीजी ने शेयर की तस्वीरें
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ग्राउंड की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मैदान पर काम चल रहा है। ग्राउंड पर करने के लिए वाहनों और मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन तस्वीरों के साथ एमसीजी ने कमेंट में लिखा, "और ऐसे ही... क्रिकेट लोड हो रहा है।" बता दें कि मेलबर्न के मैदान पर टी20 विश्वकप के दौरान सुपर-12 राउंड के छह मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा 13 नवंबर को फाइनल मैच भी इसी मैदान पर होगा।

टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर आश्विन।
रिजर्व खिलाड़ी: दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि विश्नोई।












Click it and Unblock the Notifications