IND vs PAK: मोहम्मद रिजवान को बॉलिंग करना चाहता था भारतीय फैन, रिजवान ने कहा- पेशावर आ जाओ

T20 World Cup 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को महामुकाबला होगा। इस ब्लॉकबस्टर मैच को लेकर दोनों टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। फिलहाल दोनों टीमें वॉर्म अप मैच के लिए ब्रिस्बेन में हैं, जहां गाबा के ग्राउंड पर खिलाड़ियों का प्रैक्टिस सेशन चल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के प्रैक्टिस सेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोहम्मद रिजवान और एक भारतीय फैंस के बीच की बातचीत रिकॉर्ड है।

रिजवान को गेंदबाजी करना चाहता था भारतीय फैन

रिजवान को गेंदबाजी करना चाहता था भारतीय फैन

दरअसल, वायरल वीडियो में एक भारतीय फैन पाकिस्तानी टीम के प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए पहुंचाता है। वो फैन मोहम्मद रिजवान की बैटिंग को देखते हुए रिजवान से पूछता है कि रिजवान भाई मैं लेग स्पिन डालूं क्या? भारतीय फैन को पहले तो रिजवान इग्नोर कर देते हैं, लेकिन फिर से वहीं सवाल होने पर रिजवान जवाब में कहते हैं, 'पेशावर आ जाओ'। रिजवान के इस जवाब पर भारतीय फैन कहता है- भाई मैं तो इंडिया से हूं।

रिजवान के रिस्पॉन्स से खुश हुआ भारतीय युवक

रिजवान के रिस्पॉन्स से खुश हुआ भारतीय युवक

मोहम्मद रिजवान और भारतीय फैन के बीच हुई इस बातचीत को किसी पाकिस्तानी ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो बनाने वाले शख्स को भारतीय फैंस ने कहा कि वो रिजवान का बहुत बड़ा फैन है और एक क्रिकेटर भी है। भारतीय फैन ने कहा कि वो एक लेग स्पिन गेंदबाज है, इसीलिए उन्होंने रिजवान को गेंदबाजी करने के लिए कहा। रिजवान के रिस्पॉन्स से भारतीय फैन भी काफी खुश हुआ।

पाकिस्तान को वॉर्म अप गेम में मिली थी हार

पाकिस्तान को वॉर्म अप गेम में मिली थी हार

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीमें अभी ब्रिस्बेन में अपने वॉर्म अप मैच के लिए रूकी हैं। दोनों ही टीमें अपना एक-एक वॉर्म अप मैच खेल चुकी हैं। भारत का पहला वॉर्म अप गेम ऑस्ट्रेलिया से था, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। वहीं पाकिस्तान का मैच इंग्लैंड से था, जहां उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारत का अगला मैच 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से है। वहीं पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+