T20 World Cup 2022: इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ जानिए किस टीम को कितनी प्राइज मनी मिली?
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में चल रहा टी20 विश्व कप 2022 इंग्लैंड की जीत के साथ पूरा हो गया है। इंग्लैंड ने रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया। बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली और उस वक्त टीम को संभाला जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इंग्लैंड ने 138 रनों का पीछा करते हुए खेल के आखिरी ओवर में पांच विकेट से खिताबी जीत हासिल की।
Recommended Video

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो बार जीता टी20 विश्व कप
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज के बाद दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली इतिहास की दूसरी टीम बन गई। उन्होंने इससे पहले 2010 में टूर्नामेंट जीता था। इस ट्रॉफी के साथ, वे 13.84 करोड़ रुपये की बड़ी राशि भी घर लेकर जाएंगे। वहीं उपविजेता पाकिस्तान ने 7.4 करोड़ रुपए की इनाम राशि जीती। यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि ऐसा लग रहा था कि भारत और जिम्बाब्वे से हारने के बाद वे जल्द ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।

जानिए भारत को कितनी मिली प्राइज मनी?
भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल दौर में क्रमशः इंग्लैंड और पाकिस्तान से हार गई। क्रिक ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक जबकि न्यूजीलैंड ने 4.19 करोड़ की राशि जीती, तो वहीं टीम इंडिया ने सुपर 12 राउंड में अपनी अतिरिक्त जीत के लिए कीवीज से थोड़ा ज्यादा 4.5 करोड़ जीते। वहीं नीदरलैंड भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले देशों में रहा, उसने 1.85 करोड़ रुपए जीते, जबकि दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसे देशों को 1.2 करोड़ रुपये मिले।

जिम्बाब्वे को मिले इतने रुपए
जिम्बाब्वे ने भी सुपर 12 और राउंड 1 में अपने शानदार प्रदर्शन से कई लोगों को प्रभावित किया और 88.5 लाख रुपये अपने साथ घर लेकर गए। ऐसे में एक नजर प्राइज मनी की टेबल पर...

देखें किस टीम को कितना मिला इनाम
- इंग्लैंड- 13.84 करोड़
- पाकिस्तान- 7.40 करोड़
- भारत- 4.50 करोड़
- न्यूजीलैंड- 4.19 करोड़
- ऑस्ट्रेलिया- 1.53 करोड़
- दक्षिण अफ्रीका- 1.20 करोड़
- बांग्लादेश- 1.20 करोड़
- श्रीलंका- 1.85 करोड़
- वेस्टइंडीज- 64.40 लाख
- अफगानिस्तान- 56.35 लाख
- जिम्बाब्वे- 88.50 लाख
- आयरलैंड- 1.53 करोड़
- यूएई- 64.40 लाख
- स्कॉटलैंड- 64.40 लाख
- नामीबिया- 64.40 लाख
- नीदरलैंड- 1.85 करोड़












Click it and Unblock the Notifications