T20 World Cup के लिए ऐसी होगी इरफान पठान की इंडिया XI, पंत होंगे बाहर, कोहली नंबर 3 पर
नई दिल्ली, 15 सितंबर: भारत के पूर्व दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी भारतीय टीम का चयन किया है। इस टीम में विराट कोहली नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरेंगे। कोहली ने एशिया कप में पांच पारियों में प्रभावित करते हुए 276 रनों का योगदान दिया था जहां उनका स्ट्राइक रेट भी 147.5 का रहा था। वह इस टूर्नामेंट के लीडिंग रन स्कोरर भी बन कर उभरे थे और उन्होंने लंबे समय से इंतजार करा रहे अपने 71वां इंटरनेशनल शतक को भी पूरा किया।

आपको कुछ अनुभवी गेंदबाज चाहिए
कोहली ने दूसरे नंबर पर मौजूद मोहम्मद रिजवान से 64 रन आगे रहकर बताया कि एशिया कप में उनका सिक्का कैसे चला है।
इस दौरान इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए कहा, देखिए, मेरी राय में अगर आप पहला मुकाबला खेल रहे हैं तो आपको कुछ अनुभवी गेंदबाज चाहिए जिसमें एक स्पिनर होना चाहिए। तो ऊपर से नीचे क्रम पर बात करूं तो मेरी प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा के एल राहुल ओपनिंग करेंगे। नंबर 3 पर विराट कोहली आएंगे।

पंत होंगे बाहर, कोहली नंबर 3 पर
इरफान पठान ने इसके बाद नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव को रखा है नंबर पांच पर उन्होंने ऋषभ पंत को नहीं चुना है बल्कि दीपक हुड्डा का चुनाव किया है।
हार्दिक पांड्या एक फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए नंबर 6 पर आएंगे और बचा हुआ काम दिनेश कार्तिक नंबर 7 पर करेंगे। पठान का कहना है कि नंबर आठ पर एक दाएं हाथ का लेग स्पिनर होना चाहिए ऐसे में वे युजवेंद्र चहल के साथ जाना चाहेंगे। अब नंबर 9 से नंबर 11 तक के स्लॉट तेज गेंदबाजों के लिए रिजर्व है जहां पर आप जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार को रखेंगे। इसी के साथ इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन समाप्त होती है।

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने पंत को जगह दी
चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा "मेरी प्लेइंग 11, आप जहां भी खेलते हैं, वो एक जैसी रहेगी। मतलब चाहे आप ब्रिस्बेन, मेलबर्न, सिडनी या पर्थ में खेल रहे हों, मेरी प्लेइंग 11 हमेशा फिक्स रहेगी। पहले गेम से ही - केएल राहुल और रोहित शर्मा ओपनर होंगे।
विराट कोहली - नंबर तीन, सूर्यकुमार यादव - चौथे नंबर पर, पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या, छठे नंबर पर ऋषभ पंत, नंबर सात- अश्विन, आठ-चहल, 9, 10, 11- भुवनेश्वर कुमार, (जसप्रीत) बुमराह और हर्षल पटेल होंगे।"

T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम:
T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।












Click it and Unblock the Notifications