'उसे पहले मैच से ही खिलाना', इरफान पठान ने चुना वर्ल्ड कप में भारत का छठा बॉलिंग ऑप्शन
नई दिल्ली, 13 सितंबर: T20 वर्ल्ड कप में अगर आपके पास 6 गेंदबाजी ऑप्शन नहीं है तो सामने वाली टीम आपको मुश्किल दे सकती है। टीम इंडिया के पास वैसे तो हार्दिक पांड्या बैलेंस देने के लिए मौजूद है लेकिन रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में कोई खिलाड़ी ऐसा होना जरूरी है जो बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ कुछ गेंदबाजी भी कर सकता हो।
भारत की वर्ल्ड कप टीम की घोषित हो चुकी है। आइए देखते हैं उसमें ऐसा कौन सा विकल्प है जो यह कमी पूरी कर सकता है।

भारत का छठा बॉलिंग ऑप्शन
भारत के पास दाएं हाथ के बल्लेबाज दीपक हुड्डा वह खिलाड़ी दिखाई देते हैं जो एक प्रॉपर बल्लेबाज होने के साथ पार्ट टाइम ऑफ स्पिन भी कर सकते हैं। वैसे तो पार्ट टाइम बॉलिंग किसी भी टीम के लिए एक परमानेंट ऑप्शन नहीं है लेकिन T20 वर्ल्ड कप में टीम के कॉम्बिनेशन को देखते हुए दीपक हुड्डा छठे गेंदबाज के तौर पर एक-दो ओवर फेंककर कुछ प्रभाव जरूर डाल सकते हैं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान को भी लगता है कि दीपक हुड्डा को आने वाले विश्व कप में शुरुआत से ही खेलना चाहिए।

पिछले साल टीम के पास छठा बॉलिंग ऑप्शन नहीं था
इरफान दीपक को शुरू से ही T20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होते देखना चाहते हैं। ये खिलाड़ी जबरदस्त टैलेंट का धनी है। इसमें कोई शक नहीं है। पठान का कहना है कि पिछले साल टीम के पास छठा बॉलिंग ऑप्शन नहीं था लेकिन इस बार हुड्डा वह काम करते हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पठान ने बताया, मुझे लगता है कि दीपक हुड्डा को पहले ही खेलना चाहिए क्योंकि वे छठे बॉलिंग ऑप्शन है। छठे बॉलिंग ऑप्शन ने आपको पिछले वर्ल्ड कप में दिक्कत दी थी। टीम के पास यह विकल्प हो सकता है कि वह दीपक हुड्डा को खिलाएं या फिर मिडिल ऑर्डर में एक लेफ्ट हैंडर को खिलाएं लेकिन मुझे लगता है दीपक हुड्डा के पास टीम में जगह बनाने के लिए कुछ वजह मौजूद है।

टीम को एक लेफ्ट हैंडर खिलाना ही है तो..
पूर्व तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर हुड्डा को बधाई भी दी थी। पठान ने कहा था कि सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में जगह बनाई। यह एक बड़ा सम्मान है। यह दीपक हुड्डा के लिए तो जबरदस्त कायापलट है। आपने अच्छा किया।
पठान को लगता है कि टीम को एक लेफ्ट हैंडर खिलाना ही है तो अक्षर पटेल की जगह पर ऋषभ पंत को खेलना चाहिए। पठान कहते हैं अगर आप टीम में इस एंगल से सोच रहे हैं कि एक लेफ्ट बैटर होना चाहिए तो पटेल की जगह पर पंत को मौका दीजिए। यहां तक कि अगर आप स्पिन ऑप्शन की ओर देख रहे हैं तो मुझे लगता है अश्विन चहल के साथ खेलेंगे।

नंबर आठ के आइडियल ऑप्शन पर अश्विन का नाम लिया
37 साल के पठान का कहना है कि रविचंद्रन अश्विन T20 वर्ल्ड कप में भारत के नंबर आठ के आइडियल ऑप्शन हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही के समय में अपनी बैटिंग स्किल दिखाई है। पठान कहते हैं, अश्विन ने अपनी बैटिंग काफी सुधरी है और पूरे साल उनका इकोनामी रेट भी आठ के नीचे रहा है। उन्होंने अपनी पावर हिटिंग काबिलियत दिखाई है और उसमें सुधार हुआ है। ऐसे में अटैकिंग क्रिकेट खेलते हुए मुझे लगता है कि वह नंबर आठ के ऑप्शन हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications