IND vs PAK, Live Streaming: भारत-पाकिस्तान मैच घर बैठे ऐसे देख सकते हैं लाइव, बेहद आसान है तरीका

रविवार (23 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

India vs Pakistan live streaming info: रविवार (23 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से बेसब्री के साथ कर रहे हैं। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने पिछले साल भारत को पहली दफा वर्ल्ड कप में हराया था, ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर हिसाब बराबर करने की होगी।

इतने बजे शुरू होगा भारत-पाक मैच

इतने बजे शुरू होगा भारत-पाक मैच

ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के अधिकतर मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होंगे। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और भारत के समय में काफी अंतर है, यही वजह है कि वहां शाम में होने वाले मुकाबले भारत में दोपहर को प्रसारित होंगे। क्रिकेट फैंस टीवी और मोबाइल फोन के जरिए इस महामुकाबले का आनंद घऱ बैठे उठा सकते हैं।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी फैंस मैच का मजा उठा सकेंगे। जिनके पास Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वह डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर किया जाएगा, जिसे आप अपने मोबाइल फोन पर भी आसानी से देख सकते हैं।

मौसम बिगाड़ सकती है मैच का मजा

मौसम बिगाड़ सकती है मैच का मजा

मैच वाले दिन मेलबर्न में बारिश की आशंका जताई जा रही है। लिहाजा यह मुकाबला छोटा या रद्द भी हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो महीनों से इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगेगा। फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि बारिश मैच पर ज्यादा प्रभाव ना डाले और दोनों टीमों के बीच छोटा ही सही लेकिन मुकाबला खेला जाए। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इस मैच को देखने काफी संख्या में पहुंचेंगे।

ये है दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

ये है दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, फखऱ जमां, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+