IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित इन धुरंधरों पर लगा सकते हैं दांव, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है फैंस की बेकरारी भी बढ़ती जा रही है।

India vs Pakistan Playing 11 Team Prediction: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है फैंस की बेकरारी भी बढ़ती जा रही है। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के पास इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। मैच वाले दिन जिस टीम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, वो टीम मुकाबला अपने नाम करने में सफल हो जाएगी।

भारतीय टीम में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारत की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। विराट कोहली नंबर तीन और सूर्याकुमार यादव का नंबर चार पर आना तय है। पांचवें नंबर ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपना दमखम दिखाते दिखाई देंगे। जबकि छठे स्थान पर फिनिशर की भूमिका दिनेश कार्तिक के पास होगी। अक्षर पटेल को सातवें नंबर पर मौका दिया जा सकता है।

गेंदबाजी विभाग में इन पर करना होगा भरोसा

गेंदबाजी विभाग में इन पर करना होगा भरोसा

अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी का खेलना लगभग पक्का है। तीसरे तेज गेंदबाज के लिए भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल में से किसी एक का चयन किया जा सकता है। नई गेंद से भुवी कारगार साबित होते हैं, ऐसे में भुवी के खेलने की संभावनाएं ज्यादा दिखाई पड़ती है। स्पिनर युजवेंद्र चहल पर मिडल ओवर में विकेट निकालने की जिम्मेदारी होगी। वह यह काम आसानी से कर सकते हैं। युजवेंद्र चहल की जगह आर अश्विन को भी मौका दिया जा सकता है।

पाकिस्तान टीम में इन्हें मिल सकता है मौका

पाकिस्तान टीम में इन्हें मिल सकता है मौका

पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ओपनिंग करेंगे। शान मसूद की जगह फखर जमां टीम में शामिल किए जा सकते हैं। आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह और मोहम्मद नवाज टीम की मिडल ऑर्डर को संभालते दिखाई देंगे। गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी की वापसी तय है। हारिस रऊफ और नसीम शाह का खेला जाना भी लगभग तय है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश के कारण खलल पड़ती है और मैच नहीं हो पाता है तो फिर दोनों टीमें आपस में प्वाइंट बांटना होगा।

जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार।

पाकिस्तान: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ और शाहीन शाह अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+