किसी ने बताया फ्रॉड, किसी ने पहना दिए गत्ते के तलवार-ढाल, केएल राहुल हुए बुरी तरह ट्रोल
T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम नीदरलैंड के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली लोकप्रिय जीत के बाद भारत इस मैच में आ रहा है और टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया लेकिन केएल राहुल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। इतना ही नहीं नीदरलैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत में रोहित और विराट कोहली को भी बांधने में काफी हद तक सफलता हासिल की क्योंकि भारत ने शुरुआती 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन ही बनाए थे।

12 गेंदों पर 9 रन बनाकर OUT
केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ भी कुछ नहीं कर पाए थे और इस बार भी 12 गेंदों पर 9 रन बनाकर वैन मीकेरेन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके साथ ही केएल राहुल की ट्रोलिंग का सिलसिला भी चल पड़ा है। कई लोगों का मानना है कि बहुत बड़े मौके पर खिलाड़ी प्रदर्शनी मात्र ही रह जाता है। टुकटुक एकेडमी नाम के यूजर कहते हैं कि केएल राहुल का स्ट्राइक रेट 'शक्तिशाली' नीदरलैंड्स के खिलाफ 75 रहा। यह केएल राहुल की दुनिया है जिसमें हम रहते हैं। राजा केएल राहुल के सामने हम सब झुकते हैं।

बुरी तरह ट्रोल हुए केएल राहुल
इतना ही नहीं जब रीप्ले चलाया गया तो पता चला कि गेंद विकेट पर लगी नहीं रही थी इससे केएल राहुल की विदाई और भी ज्यादा दुखदायी बन जाती है। पैशनेट फ्रेंड नाम का टि्वटर कहता है कि केएल राहुल का मैं डाई हार्ड फैन हूं लेकिन अब कहूंगा कि उनको बाहर कर देना चाहिए। अमित कुमार नाम के यूजर लगातार कहते आए हैं कि केएल राहुल क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा फ्रॉड है और उन्होंने फिर से इसी बात को दोहराया है। एक और यूजर ने कहा कि मैं फ्रॉड केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत की किसी भी फॉर्म में उनको टीम में खेलना चाहूंगा।

गत्ते के बने तलवार और ढाल और कवच
केएल राहुल को ट्रोल करते हुए यूजर कहते हैं कितनी शानदार पारी खेली केवल 91 रनों से शतक से चूक गए। इस दौरान केएल राहुल को गत्ते के बने तलवार और ढाल और कवच के साथ देखा जा सकता है। एक यूजर कहते हैं कि उन सभी लोगों के लिए 2 मिनट का मौन जो केएल राहुल से नीदरलैंड के खिलाफ मास्टर क्लास पारी खेलने की उम्मीद कर रहे थे। एक यूजर ने केएल राहुल को व्हील चेयर पर बैठा दिखाया है और कहा है कि जहां मैटर बड़े होते हैं वहां राहुल भाई खड़े होते हैं। एक फैन ने कहा कि राहुल स्वार्थी खिलाड़ी हैं वे केवल आईपीएल में चमकते हैं ऐसे स्वार्थी इंसान को भारतीय टीम से बाहर कर देना चाहिए।

केएल राहुल की फीस तो बंद ही कर देनी चाहिए
तो कुछ यूजर का यह भी कहना है कि केएल राहुल ने इस इसलिए रन नहीं बनाए क्योंकि कई लोग उनको ट्रोल कर रहे थे कि वे नीदरलैंड के खिलाफ रन बनाकर सारा मामला बराबर कर देंगे। ऐसा करने से उनको हर्ट हुआ और उन्होंने हमें भी निराश कर दिया।
तो वही ताजा खबर यह है कि बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट में पुरुष और महिला दोनों को बराबर मैच फीस कर दी है। अब हर मैच में दोनों को एक ही फीस मिला करेगी और इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक ऐतिहासिक शुरुआत भी हुई है लेकिन इसके लिए केएल राहुल को ट्रोल करते हुए एक यूजर कहते हैं कि इस केएल राहुल की फीस तो बंद ही कर देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications