अंग्रेजों के सामने भुवनेश्वर कुमार का मैजिक फेल, इस वर्ल्ड कप में फेंका अपना सबसे खराब पहला ओवर
भारतीय टीम एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल (India vs England, Adelaide Oval) में जाने की लड़ाई लड़ रही है जहां पर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने उल्लेखनीय पारी खेली। विराट कोहली ने शुरू में पारी सजाने का काम किया लेकिन वह अर्धशतक लगाने के बाद स्ट्राइक रेट को तेज करने का मौका गंवा बैठे और उन्होंने 40 गेंदों पर 50 रन बनाए। वर्ना कोहली के नाम एक और तेज पारी हो सकती थी। हालांकि यह कमी बाद में हार्दिक पांड्या ने पूरी की और भारत ने इंग्लैंड को 169 रनों का टारगेट दिया। अब गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार पर काफी दारोमदार था। लेकिन भुवी ने पहला ओवर ऐसा फेंका जो इस वर्ल्ड कप का सबसे अलग साबित हुआ।

दरअसल भुवनेश्वर कुमार ने इस ओवर में तीन चौके पिटवा दिए और 13 रन दे दिए। ये विश्व कप में भुवी द्वारा फेंका गया सबसे महंगा ओवर है। आपको जानकार हैरानी होगी कि भुवनेश्वर ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अपने पहले ओवर में तीन रन से ज्यादा नहीं दिए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ केवल एक ही रन दिया। नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरा ओवर मेडन किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल तीन ही रन दिए। फिर बांग्लादेश के खिलाफ 2 रन दिए। जिंबाब्वे के खिलाफ तो भुवी ने कमाल करते हुए पहला ओवर ना केवल मेडन दिया बल्कि एक विकेट भी लिया।
लेकिन इस मैच में जोस बटलर ने भुवनेश्वर की एक ना चलने दी और तीन दनादन चौके जड़ दिए। जिसके चलते इंग्लैंड को जो जरूरी शुरुआत चाहिए थी वह भी मिल गई। भुवनेश्वर जब दूसरे ओवर में आए तब भी उनको 12 रन पड़ गए। ऐसे में भुवी ने 2 ओवर में 25 रन खर्च कर दिए। और इंग्लैंड ने मैच जीतने वाली शुरुआत करते हुए पहले पॉवरप्ले में बिना किसी नुकसान के 63 रन ठोक दिए।
इससे पहले भारत ने हार्दिक पांड्या के 33 गेंदों पर बनाए गए 63 रनों की बदौलत 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। कोहली के अलावा रोहित ने 28 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications