T20 world Cup 2022 Final: दूसरी बार विश्व चैंपियन बना इंग्लैंड, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
T20 World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दे दी है। 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड दूसरी बार टी20 का विश्व चैंपियन बन गया है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2010 में यह खिताब जीता था। 2019 में इंग्लैंड ने वनडे का विश्व कप भी जीता था।
Recommended Video

स्टोक्स ने खेली शानदार पारी
आपको बता दें कि इंग्लैंड के इस जीत में बेन स्टोक्स की शानदार पारी का सबसे बड़ा योगदान रहा। स्टोक्स ने एक तरफ के छोर को संभाले रखा और 52 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। स्टोक्स ने अपनी पारी में 106 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 5 चौकों और एक छक्के की मदद से अर्द्धशतकीय पारी खेली। स्टोक्स के अलावा कप्तान जोस बटलर ने भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया था, लेकिन वो अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए और 26 रन बनाकर रउफ का शिकार हुए।
पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दी कड़ी टक्कर
आपको बता दें कि इंग्लैंड जब 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरा तो शुरुआत से ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों को यह लक्ष्य पहाड़ जैसा लगा था, क्योंकि इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कड़ी टक्कर देते हुए मैच को बराबरी पर रखा। पाकिस्तान के पेस बॉलिंग अटैक ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक आसानी से नहीं पहुंचने दिया और रह-रहकर बड़े झटके दिए। पावरप्ले के अंदर ही इंग्लैंड को 3 बड़े झटके लग चुके थे। एलेक्स हेल्स, सॉल्ट और जोस बटलर 50 रन के अंदर ही पवेलियन जा चुके थे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और नसीम शाह ने घातक गेंदबाजी की। अफरीदी और नसीम शाह को विकेट नहीं मिला, लेकिन इन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रोकने का काम किया। वहीं रउफ को 2 विकेट मिले।
उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना पाए पाकिस्तानी बल्लेबाज!
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया। पाकिस्तान की ओर से शान मसूद ने सबसे अधिक 38 रन की पारी खेली थी। मोहम्मद रिजवान (15) और बाबर आजम (32) आज बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद हैरिस भी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। इफ्तिकार अहमद शून्य और शादाब खान ने सिर्फ 20 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। करन ने 4 ओवर के स्पेल में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications