T20 World Cup: 1 दिन, 6 टीमें और 3 धांसू मुकाबले, वर्ल्ड कप के पहले दिन किन छह टीमों की टक्कर?
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़ 7 फरवरी से होने जा रहा है और पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को तीन बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। कुल 6 टीमें मैदान में उतरेंगी और हर टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। कोलंबो से लेकर कोलकाता और मुंबई तक, पहले दिन रोमांच अपने चरम पर रहेगा।
सबसे खास बात यह है कि टीम इंडिया का मैच भी इसी दिनो होना है। भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने वाले पाकिस्तान का मुकाबला भी 7 फरवरी को होना है। एक ही दिन में मुकाबले ही मुकाबले होने वाले हैं।

पहला मुकाबला: पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स
- ग्रुप: A
- स्थान: सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
- समय: 11:00 AM (भारतीय समय) | 5:30 AM (GMT)
टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस मैच में जीत के साथ मजबूत शुरुआत करना चाहेगी, वहीं नीदरलैंड्स उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। एशियाई परिस्थितियों में पाकिस्तान को फायदा मिल सकता है, लेकिन टी20 में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
दूसरा मुकाबला: वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड
- ग्रुप: C
- स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- समय: 3:00 PM (भारतीय समय) | 9:30 AM (GMT)
कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की भिड़ंत होगी। वेस्टइंडीज अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, जबकि स्कॉटलैंड को भी मकम नहीं माना जा सकता है है। यह मुकाबला भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
तीसरा मुकाबला: भारत vs अमेरिका
- ग्रुप: A
- स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- समय: 7:00 PM (भारतीय समय) | 1:30 PM (GMT)
दिन का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर टीम इंडिया फेवरेट मानी जा रही है, लेकिन अमेरिका की टीम ने हाल के वर्षों में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, ऐसे में हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications