VIDEO: ड्रेसिंग रूम छोड़ बालकनी में आए सूर्या-ईशान, नोरा फतेही का डांस देखने के लिए छाया पागलपन?
T20 world cup, Nora Fatehi Dance video viral: टी20 विश्व कप 2026 का आगाज रोमांचक मोड़ ले चुका है। जहां एक तरफ भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में शानदार शुरुआत करते हुए फैंस का दिल जीता है। वहीं दूसरी ओर कोलंबो में पाकिस्तान और अमेरिका (USA) के बीच हुए मुकाबले में एक नई बहस छिड़ गई है। अब सबकी नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर है।
नोरा फतेही की परफॉर्मेंस ने जीता दिल (T20 world cup, Nora Fatehi Dance video viral)
टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की परफॉर्मेंस के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया। जब कैमरा स्टैंड्स की ओर मुड़ा तो स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नोरा के डांस स्टेप्स का आनंद लेते और 'थंब्स-अप' दिखाते नजर आए। उनके बगल में बैठे ईशान किशन और अर्शदीप सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे।

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो पर सूर्यकुमार की पत्नी देविशा की मजाकिया प्रतिक्रिया ने इसे और भी वायरल कर दिया। यह वीडियो बताता है कि हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट के दबाव के बीच भी खिलाड़ियों के लिए 'टीम बॉन्डिंग' और मनोरंजन कितना जरूरी है। खेल के मोर्चे पर भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
उस्मान तारिक की एक्शन पर उठे सवाल
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले गए पाकिस्तान बनाम अमेरिका मैच में पाकिस्तान ने 32 रनों से जीत तो दर्ज की, लेकिन यह मैच स्पिनर उस्मान तारिक की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण चर्चा में आ गया। तारिक ने मैच में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जो पाकिस्तान की जीत में निर्णायक साबित हुए। हालांकि, मैच के दौरान अमेरिकी फैंस ने स्टैंड्स से तारिक के गेंदबाजी एक्शन का मजाक उड़ाया।
फैंस को तारिक के 'पॉज-एंड-डिलिवर' (रुक कर गेंद फेंकना) स्टाइल पर आपत्ति थी और उन्होंने उन पर 'चकिंग' (गेंद फेंकने) के आरोप लगाए। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें दर्शक तारिक के एक्शन की नकल उतारते दिख रहे हैं। उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन पहले भी जांच के दायरे में रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरून ग्रीन ने भी उनके एक्शन की वैधानिकता पर सवाल उठाए थे।












Click it and Unblock the Notifications