T20 world cup 2022: कोहली को कोच राजकुमार ने बताया रनों का भूखा, कहा-' ये आखिरी WC हो ही नहीं सकता'
Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2022 मैच में भारत की पहली भिड़ंत पाकिस्तान से होने वाली है, इस मैच पर पूरे विश्व की निगाहें लगी हुई हैं, जहां हाल ही में हुए एशिया कप के बाद पाकिस्तान के हौसले बुंलंद हैं वहीं टीम इंडिया के लिए भी चुनौती भरा वक्त है, वैसे इस मैच में सबकी नजर विराट कोहली के बल्ले पर होगी केवल ये ही मैच नहीं बल्कि पूरे टूर्नामेंट में हर कोई विराट कोहली के ही बल्ले पर नजर रखा हुआ है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि ये कोहली का आखिरी विश्वकप मैच हो सकता है। हालांकि फिटनेस के मामले में कोहली का कोई सानी नहीं है लेकिन अगले महीने की 5 तारीख को अपने जीवन के 34 साल पूरे करने वाले विराट कोहली के लिए आने वाले वक्त में तीनों फार्मेट खेलना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। हालांकि लोगों के कयासों से कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा सहमत नहीं हैं।

उनका कहना है कि 'कोहली लंबी पारी खेलने वाले खिलाड़ी हैं और इसलिए ये उनका आखिरी टी 20 विश्व कप नहीं होगा। कोहली के अंदर रन बनाने की भूख है और ये ही हंगर उसे उसके खेल के प्रति समर्पित करता है और इसी वजह से मुझे नहीं लगता है कि ये उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड मैच होगा, वो लंबे वक्त तक इंडिया के लिए खेलेंगे और भारत की सेवा करेंगे और इसलिए मुझे लगता है कि वो ब्लू जर्सी के साथ अगले विश्वकप में नजर आएंगे।'

आपको बता दें कि लंबे वक्त से एक सैकड़े के लिए तरस रहे कोहली का बल्ला एशिया कप में पुराने अंदाज में गरजा, पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में कोहली ने अपने खोई हुई लय पा ली थी। हालांकि टीम इंडिया का प्रदर्शन इस सीरीज में बढ़िया नहीं रहा लेकिन कोहली की वापसी सुकून देने वाली थी क्योंकि विश्नकप से पहले उनका फार्म में लौटना बहुत जरूरी था। फिलहाल कोहली के बचपन के कोच और उनके फादर फिगर राजकुमार शर्मा ने तो उनके बारे में भविष्यवाणी कर दी है, अब वो सच होती है या नहीं? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा फिलहाल देश का हर क्रिकेट प्रेमी तो यही चाहता है कि कोहली अपने नाम के ही अनुरूप विराट क्रिकेट लंबे वक्त तक खेलें।

ये है टी20 वर्ल्ड कप 2022 शेड्यूल
- 22 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
- 22 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान
- 23 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान
- 24 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम होबार्ट
- 24 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम होबार्ट
- 26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम बी2 मेलबर्न 9:30 बजे से
- 26 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान
- 28 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
- 30 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम बी1
- 30 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम ए2
- 31 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम बी2












Click it and Unblock the Notifications