Raebareli: 'देश में आने वाला है भयंकर आर्थिक तूफान,' राहुल गांधी ने देशवासियों को क्यों किया अलर्ट?

Rahul Gandhi Raebareli Speech: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने देश के सामने एक बेहद खौफनाक और बड़े आर्थिक संकट की चेतावनी देते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के कारण देश एक ऐसे 'आर्थिक तूफान' की तरफ बढ़ रहा है, जैसा किसी ने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा।

उन्होंने ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की बढ़ती कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सीधे पीएम मोदी और उनके उद्योगपति मित्रों पर निशाना साधा। आइए जानतें हैं रायबरेली की धरती से देश के आर्थिक हालात, वैश्विक तनाव और पीएम मोदी के विदेशी दौरों को लेकर क्या बड़े और सनसनीखेज दावे किए हैं:

Rahul Gandhi Raebareli Speech

'अंबानी-अडानी की जेब में जा रहा जनता का पैसा'

रायबरेली में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की गाढ़ी कमाई को छीन लिया गया है। उन्होंने कहा, 'जो गरीब और छोटे कारोबारी अपने घरों में थोड़ी-बहुत बचत रखते थे, नरेंद्र मोदी ने वह सारा पैसा उनसे छीनकर देश के दो अरबपतियों- अंबानी और अडानी को सौंप दिया है।

उन्होंने कहा कि, 'आज देश की पूरी संपत्ति, चाहे वो एयरपोर्ट हों, पोर्ट्स (बंदरगाह) हों, पावर स्टेशन्स हों या सीमेंट और डिफेंस इंडस्ट्री, सब कुछ सिर्फ दो लोगों के हाथों में सिमट कर रह गया है।"

'देश में आने वाला है सबसे बड़ा आर्थिक तूफान'

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े ईंधन के दामों पर बोलते हुए राहुल गांधी ने देश को आगाह किया कि एक बड़ा आर्थिक संकट दस्तक दे रहा है। राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी ने देश के आर्थिक ढांचे को पूरी तरह बदल दिया है, जिसके कारण एक बहुत बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है।


'उन्होंने अडानी और अंबानी के पक्ष में जो आर्थिक ढांचा खड़ा किया है, वह ज्यादा दिन नहीं टिकेगा और पूरी तरह ढह जाएगा। सबसे दुखद बात यह है कि इस झटके का असर मोदी, अंबानी या अडानी पर नहीं पड़ेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आने वाला समय बहुत कठिन है।'

ईरान-अमेरिका युद्ध और अंतरराष्ट्रीय संकट का दिया हवाला

राहुल गांधी ने वैश्विक भू-राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के कारण हालात बदतर हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इस संघर्ष के दौरान ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर नियंत्रण कर लिया है, जहां से दुनिया का अधिकांश तेल गुजरता है। इसके परिणामस्वरूप अब पूरी दुनिया और भारत में तेजी से डीजल, फर्टिलाइजर (खाद) और तेल की भारी किल्लत होने वाली है।'

पीएम मोदी के विदेशी दौरों और EV सलाह पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहतों पर तीखा तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी देश की जनता को अजीबोगरीब सलाह दे रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी देश के लोगों से कह रहे हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश यात्राओं पर मत जाओ और इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) चलाओ। लेकिन खुद यह कहने के तुरंत बाद वो खुद विदेश दौरे पर निकल जाते हैं, पूरी दुनिया घूम रहे हैं। समझ नहीं आता कि वो किस दुनिया में रह रहे हैं! असली समस्या इलेक्ट्रिक वाहन नहीं, बल्कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी है।'

'सबकुछ मजाक समझ रहे हैं प्रधानमंत्री'

राहुल गांधी ने कहा कि देश में बहुत जल्द खाद (Fertilisers) की भारी किल्लत होने वाली है, जिससे किसान बेहाल होंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, 'हम लगातार सरकार को चेतावनी दे रहे हैं कि एक बड़ा तूफान आ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री हर चीज को एक मजाक की तरह ले रहे हैं। इस समय उनका काम कामकाजी वर्ग, किसानों, युवाओं, गरीबों और छोटे व्यापारियों की रक्षा करना होना चाहिए, लेकिन देश को बचाने और ठोस कदम उठाने के बजाय वह कुछ और ही करने में व्यस्त हैं।'

Kerala Cabinet Formation 2026: सतीशन सरकार में IUML को 5 मंत्री पद, क्या है कांग्रेस का राजनीतिक गणित?
Kerala Cabinet Formation 2026: सतीशन सरकार में IUML को 5 मंत्री पद, क्या है कांग्रेस का राजनीतिक गणित?

UP चुनाव को लेकर क्या है कांग्रेस का मास्टरप्लान?

पॉलिटिकल एक्सपर्ट और पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी का यह दौरा महज एक औपचारिक मुलाकात नहीं है, बल्कि यह साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार करने की पहली बड़ी सीढ़ी है। जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रहे इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी सीधे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं।

बूथ स्तर तक मजबूती

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को ग्राम सभा और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन में युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को बढ़ाना राहुल गांधी की रणनीति का अहम हिस्सा होगा। गांवों में कांग्रेस के जनसंपर्क अभियानों की गति को और तेज करने पर विस्तृत चर्चा होगी।

इस सम्मेलन के लिए ग्राम सभा स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ताकि नेता प्रतिपक्ष खुद उनकी चिंताओं और सुझावों को सुन सकें।

मोदी युग में कांग्रेस का पतन! 2014 के मुकाबले अब कितने राज्यों में Congress सरकार?
मोदी युग में कांग्रेस का पतन! 2014 के मुकाबले अब कितने राज्यों में Congress सरकार?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+