Ishan Kishan Emotional: मैच जिताकर ईशान किशन को आई दिवंगत बहन की याद! प्लेऑफ में पहुंचते ही छलका दर्द!

Ishan Kishan Emotional: सोमवार को चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस धमाकेदार जीत के हीरो ईशान किशन रहे। ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 70 रनों की बेहद संयमित और मैच जिताऊ पारी खेली। हालांकि, मैच के बाद इस स्टार बल्लेबाज ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने फैंस को भावुक कर दिया।

कजिन सिस्टर को लेकर कही दिल की बात (Ishan Kishan Emotional)

मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए ईशान किशन ने बताया कि यह पारी उनके लिए केवल प्लेऑफ क्वालिफिकेशन से कहीं बढ़कर थी। उन्होंने इस पारी को अपने परिवार और अपनी दिवंगत चचेरी बहन (कजिन सिस्टर) को समर्पित किया। ईशान ने भावुक होकर कहा कि कभी-कभी सब कुछ मोटिवेशन से होता है। आज मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा मेरा कजिन भाई था, जो स्टैंड्स में बैठकर मैच देख रहा था।

Ishan Kishan 1

इस पिच पर रन बनाना नहीं था आसान

हाल ही में उसने अपनी बहन (मेरी कजिन सिस्टर) को खोया है। यह हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद कठिन और दुखद समय था। वे लोग पहली बार यहां स्टेडियम में मेरा मैच देखने आए थे। मैं सिर्फ और सिर्फ उनके लिए इस मैच को खत्म करके जीतना चाहता था। मुझे खुशी है कि वे इस पारी के गवाह बने। ईशान किशन ने बताया कि जब वे पहली पारी में विकेटकीपिंग कर रहे थे, तभी उन्हें अंदाजा हो गया था कि चेपॉक की पिच पर रन बनाना आसान नहीं होगा। गेंदबाजों को ग्रिप मिल रही थी और गेंद रुक कर आ रही थी, विशेषकर स्पिनरों और स्लोअर बॉल्स को खेलना चुनौतीपूर्ण था।

हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर टीम को संभाला

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए ईशान जानते थे कि उनका काम अंत तक टिके रहना है। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर 75 रनों की अहम साझेदारी की, जिसने मैच का पासा पलट दिया। ईशान ने कहा कि पिच की स्थिति को देखते हुए बाद में आने वाले बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना मुश्किल होता, इसलिए मैंने जिम्मेदारी ली।

कप्तान पैट कमिंस ने भी मैच के बाद ईशान और क्लासेन की जमकर तारीफ की। कमिंस ने कहा कि दोनों ने परिस्थितियों को बहुत अच्छे से समझा और कुछ अविश्वसनीय शॉट खेलकर टीम को जीत दिलाई। यह जीत हैदराबाद के लिए जितनी अहम है, ईशान के लिए मानसिक रूप से उतनी ही बड़ी राहत देने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+