टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिए चिंतित हुआ T20 का बादशाह, तीन देशों का नाम लेकर कही ये बात

नई दिल्ली, 5 मई: क्रिस गेल टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंतित है क्योंकि यह फॉर्मेट इस समय बड़ी मुश्किल से जूझ रहा है। टी20 क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज में एक गेल को लगता है कि टेस्ट क्रिकेट केवल तीन देशों में सिमट कर रह गया है। दूसरे कम रैंक वाले देशों की स्थिति बुरी है क्योंकि बडे़ देश आपस में ही खेलते रहते हैं। छोटी टीमों से बड़ी टीमें ज्यादा नहीं खेलती। गेल ने 103 टेस्ट मैचों में 7214 रन बनाए और उनका औसत 42.18 का रहा। गेल अब तक 463 टी20 गेम खेल चुके हैं और 14562 रन बना चुके हैं।

तीन देश भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया

तीन देश भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया

गेल का कहना है तीन देश भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही आपस में अधिकतर टेस्ट क्रिकेट खेलते रहते हैं। ये चार-पांच मैचों की सीरीज खेलते रहते हैं जबकि बाकी देशों के साथ इतने मैच नहीं खेले जाते। गेल ने टॉक स्पोर्ट्स रेडियो से बात करते हुए कहा, टेस्ट क्रिकेट थोड़ी मुश्किल में है। मैं लोअर रैंक वाली टीमों के लिए चिंतित हूं। उनको पूरा सपोर्ट नहीं मिलता है। गेम अब ऐसा बिजनेस है और आपके पास लोअर रैंक की टीमें हैं जिनको एक या दो टेस्ट मैच ही खेलने को मिलते हैं।

छोटी टीमों के लिए ऐसे मौके नहीं हैं- गेल

छोटी टीमों के लिए ऐसे मौके नहीं हैं- गेल

ये हमेशा इंग्लैंड, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की बात है। ये वो बड़ी टीमें हैं जो आपस में चार पांच टेस्ट मैच खेलते हैं, हमारे पास छोटी टीमों के लिए ऐसे मौके नहीं हैं। ये हमारे लिए संघर्ष की बात है। हम हमेशा नीचे रहने जा रहे हैं और ये खेल के लिए अच्छा नहीं है। ये एक बड़ा चैलेंज होने जा रहा है और आईसीसी की इस ओर देखने की जरूरत है। यही अहम बात है।

गेल ने यह बात भी कही कि उन्होंने ऐसा नहीं सोचा था कि टी20 फॉर्मेट इतनी जल्दी ऐसी लोकप्रियता धारण कर लेगा।

Recommended Video

    IPL 2022: Josh Hazlewood to Maxwell, 5 Heros of RCB in 49th Game of IPL | वनइंडिया हिन्दी
    आईपीएल टी20 लीगों में सबसे बड़ी है- गेल

    आईपीएल टी20 लीगों में सबसे बड़ी है- गेल

    उन्होंने कहा, शुरू में मैं आसान रास्ते की ओर देख रहा था। छोटे फॉर्मेट को आप जल्द खत्म कर सकते हो। मैं भविष्य की ओर नहीं देख रहा था। मैं बस आज जो हो रहा था उसमें था, मैंने इसकी इतनी सफलता की उम्मीद नहीं की थी। टी20 क्रिकेट में सब कुछ बदल चुका है।

    तभी आप आज इतनी लीग को टी20 में देखते हैं। आईपीएल उनमें सबसे बड़ी है। आप इस खेल में अपना भविष्य देख सकते हैं। टी20 क्रिकेट ने कई लोगों की जिंदगी को बदलकर रख दिया है। मेरी भी बदली है। मैं बहुत खुश हैं जहां आज टी20 क्रिकेट है।

    बेन स्टोक्स को टेस्ट कप्तान बनाकर सही चुनाव किया

    बेन स्टोक्स को टेस्ट कप्तान बनाकर सही चुनाव किया

    गेल को लगता है कि इंग्लैंड ने हरफनमौला बेन स्टोक्स को टेस्ट कप्तान बनाकर सही चुनाव किया है। साथ ही, गेल को उम्मीद है कि स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की किस्मत को ऊपर उठाने के लिए रूट और अन्य लोगों से आवश्यक समर्थन मिलेगा।

    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में उनका पहला कार्य जून में मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला होगी।

    गेल ने कहा, "मुझे लगता है कि बेन स्टोक्स जैसे लड़के को रखना सबसे अच्छा विकल्प है, वह विश्व स्तर के खिलाड़ियों के आसपास रहा है और एक पूर्ण ऑलराउंडर है। मुझे लगता है कि वह इंग्लैंड की ओर से कप्तानी करने के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं। जो रूट के लिए पद छोड़ना मुश्किल था, लेकिन मुझे यकीन है कि उन्हें (स्टोक्स) रूट और बाकी खिलाड़ियों से पूरा समर्थन मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+