दुनिया की सबसे पहली प्रोफेशनल टी20 लीग में इंग्लैंड के धाकड़ ल्यूक राइट ने रचा इतिहास

नई दिल्ली, 21 जून: दाएं हाथ के बल्लेबाज ल्यूक राइट रविवार 19 जून को टी20 ब्लास्ट के इतिहास में 5000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बने। कभी इंग्लैंड की नेशनल टीम का धाकड़ हिस्सा रहे 37 वर्षीय अनुभवी ने कार्डिफ के सोफिया गार्डन में ग्लैमरगन के खिलाफ ससेक्स के साउथ ग्रुप मैच के दौरान ये मील का पत्थर पूरा किया।

T20 Blast 2022: Luke Wright created history in the worlds first professional T20 league

ल्यूक ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए 35 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 46 रन बनाए। लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों से ज्यादा समर्थन नहीं मिला क्योंकि पहले बल्लेबाजी करने के लिए ससेक्स 149/8 पर ही सिमट गया।

ऐसे में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते ग्लैमरगन ने मैच को चार विकेट से जीत लिया। मैच से पहले, राइट को ये रिकॉर्ड बनाने के लिए 20 रनों की दरकार थी और उन्होंने बिना किसी दिक्कत के इसे हासिल कर लिया।

अनुभवी ने अपने प्रयासों को दिखाने के लिए 180 मैचों में 32.84 के औसत और 148.47 के स्ट्राइक रेट से पांच शतकों और 30 अर्धशतकों के साथ 5026 रन बनाए हैं।

2004 में राइट ने टी 20 ब्लास्ट में पदार्पण करने वाले राइट 18 साल बाद भी धधक रहे हैं। लिंकनशायर में जन्मे इस क्रिकेटर ने 344 टी20 मैचों में सात शतकों और 46 अर्धशतकों की मदद से 8526 रन बनाए हैं।

मौजूदा टी20 ब्लास्ट में राइट ने आठ मैचों में क्रमश: 19.75 के औसत 129.50 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं।

अपने सुनहरे दिनों के दौरान, राइट इंग्लैंड के लिए एक प्रभावी क्रिकेटर थे। उन्होंने अपने करियर में 50 एकदिवसीय और 51 T20I खेले। उनके नाम 8.54 की इकॉनमी रेट से 79 टी20 विकेट भी हैं।

टी20 ब्लास्ट दुनिया की सबसे पहली प्रोफेशनल टी20 लीग है जिसको मौजूदा समय में वाइटालिटी ब्लास्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह साल 2003 में स्थापित हुई थी, यानी यह आईपीएल से भी कहीं अधिक पुरानी लीग है। टी20 ब्लास्ट की स्थापना इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+