South Africa vs India Final: वर्ल्ड कप फाइनल में इस टीम की जीत पक्की! तोते ने पर्ची उठाकर की भविष्यवाणी
T 20 World Cup Prediction: आज रात 8 बजे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाना है। अमेरिका के बारबाडोस में ये मैच होने जा रहा है। दुनियाभर में क्रिकेट प्रेमी मैच को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इस बीच एक भविष्यवाणी हुई है, जो किसी और ने नहीं बल्कि एक तोते ने की है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक तोते के सामने भारत और साउथ अफ्रीका के नाम की पर्ची दिखाई जाती है। इसके बाद तोता पहले तो दोनों पर्चियों को गौर से देखता है और फिर इसके बाद अपनी चोंच से भारत की पर्ची उठाता है।

तोता भविष्यवाणी करता है कि ये वर्ल्ड कप तो भारत ही जीतेगा। यानी ट्रॉफी भारत के नाम होगी। बताते चलें कि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के वक्त भी इसी तोते ने एक भविष्यवाणी की थी, जिसमें उनसे साउथ अफ्रीका के नाम की पर्ची उठाई थी। उस मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली थी।
बताते चलें कि तोते की भविष्यवाणी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आज होने वाले मैच को लेकर फैंस बेहद ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। फैंस इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं। कहीं पूजा चल रही है तो कहीं हवन किये जा रहे हैं।
फिलहाल बारबाडोस में होने जा रहे वर्ल्ड कप पर बारिश का खतरा बराबर रूप से मंडरा रहा है। अगर बारिश पड़ती है तो मैच 30 जून के लिए रिजर्व रखा जाएगा। ऐसे में इसे पूरा कराने के लिए उस दिन 190 मिनट एक्स्ट्रा मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications