SYS vs MLS Dream11: ड्रीम 11 से ऐसे बन सकते हैं करोड़पति, बेस्ट टीम बनाने के लिए करें ये काम
SYS vs MLS Dream11: सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच बिग बैश लीग का 14वां मुकाबला खेला जाना है। 26 दिसंबर यानी कि मंगलवार को भारतीयसमय अनुसार दोपहर 12:35 पर इस मुकाबले की शुरुआत होगी। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मैच को जीत कर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर बनाने की होगी। मेलबर्न स्टार के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।
मेलबर्न स्टार्स को जीत की तलाश: मेलबर्न स्टार्स को बिग बैश लीग के इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश अभी जारी है। मेलबर्न स्टार्स ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मेलबर्न स्टार्स को तीनों ही मुकाबले में बड़े अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी है। दूसरी तरफ सिडनी सिक्सर्स की बात करें तो हर बार की तरह इस बार भी सिडनी सिक्सर्स ने टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया है।

दोनों ही टीम दिखाएगी अपना दम: सिडनी सिक्सर्स ने अपने शुरुआती तीनों ही मुकाबले में जीत हासिल की है। सिडनी सिक्सर्स के तीन मैच में 6 अंक है। वहीं मेलबर्न स्टार्स की टीम अब तक खाता खोलने में नाकाम रही है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए मेलबर्न स्टार्स को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है।
ड्रीम 11 टीम-1
जोश फिलिप, जेम्स विंस, हिल्टन कार्टराईट
जॉर्डन सिल्क
मोइजेस हेनरिक्स (उपकप्तान)
ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान)
मार्कस स्टोइनिस, ब्यू वेबस्टर
इमाद वसीम, जैक्सन बर्ड, हारिस रऊफ
ड्रीम 11 टीम-2
जोश फिलिप, जेम्स विंस
डेनियल ह्यूजेस, हिल्टन कार्टराईट
मोइजेस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल
ब्यू वेबस्टर (कप्तान)
इमाद वसीम
जैक एडवर्ड्स (उपकप्तान)
बेन द्वारशुइस, हारिस राउफ
सिडनी सिक्सर्स की पूरी टीम: जोश फिलिप (विकेटकीपर), जेम्स विंस, डैनियल ह्यूजेस, मोइजेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस, जैक्सन बर्ड, टॉड मर्फी, स्टीव ओ'कीफ।
मेलबर्न स्टार्स की पूरी टीम: सैम हार्पर (विकेटकीपर), टॉम फ्रेजर रोजर्स, ब्यू वेबस्टर, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, हिल्टन कार्टराईट, जोनाथन मेरलो, इमाद वसीम, उसामा मीर, मार्क स्टेकेटी, हारिस राउफ।












Click it and Unblock the Notifications