Syed Mushtaq Ali Trophy: पृथ्वी शॉ ने खेली तूफानी पारी, 9 छक्के लगाकर जड़ा T20 में पहला शतक

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में अपनी पहली सेंचुरी लगा दी है। उन्होंने केवल 61 गेंदों पर 134 रन बना डाले। यह मुंबई बनाम असम मुकाबला चल रहा था जो शुक्रवार को सौराष्ट्र में हुआ। कप्तान पृथ्वी की टीम मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 61 गेंदों पर 134 रन ठोक दिए जिसमें 13 चौके और 9 छक्के लगाए। इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में अपनी काबिलियत की झलकियां दिखा चुके शॉ के लिए घरेलू गेंदबाजों का सामना करना अपेक्षाकृत आसान था और उन्होंने अपनी बैटिंग का खूब लुत्फ उठाया। (फोटो- ट्विटर/बीसीसीआई)

Prithvi Shaw Hit First Century in T20

शॉ के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 30 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली और मुंबई ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 230 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान रियान पराग को छोड़कर असल के सभी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी गई।

पृथ्वी शॉ इतने आक्रामक थे कि उन्होंने केवल 19 गेंदों पर ही अर्धशतक लगा दिया और जायसवाल के साथ मिलकर 61 गेंदों पर 114 रन भी जोड़े। इस पारी में शॉ का बाउंड्री प्रतिशत 80 रहा और केवल 14 ही डॉट बॉल खेली।

शॉ के लिए यह प्रतियोगिता कमाल की रही है जहां उन्होंने मिजोरम के खिलाफ 34 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली, मध्य प्रदेश के खिलाफ 12 गेंदों पर 29 रन बनाए और अब असम के खिलाफ आतिशबाजियां दिखाई।

इतनी प्रतिभा के बावजूद इस बल्लेबाज को भारत के लिए केवल एक ही टी20 मुकाबला खेलने को मिला जो जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ आया था। अब भारतीय टीम कई टीमों में एक ही समय पर अलग-अलग जगह पर खेलने का चलन अपना चुकी है फिर भी एक साल से पृथ्वी शॉ को मौका नहीं मिला है। वे हाल में ही इंडिया ए की ओर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेले थे।

मुंबई द्वारा दिए गए बड़े टारगेट का पीछा करते हुए असम की टीम 19.3 ओवर में 169 रनों पर ढेर हो गई। तुशार देशपांडे ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। अमन हकीम खान, तनुष कोटियान और शम्स मुलानी को 2-2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+