हार्दिक पांड्या को लेकर सस्पेंस खत्म, सामने आया बड़ा फैसला, मुंबई या गुजरात टाइटंस जानें कहां से बरसाएंगे रन
Hardik Pandya: तमाम अफवाहों के बीच गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में नीलामी से पहले अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें रिटेन और रिलीज किये गए नाम शामिल हैं। कुछ दिनों से हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में भेजने से सम्बंधित खबरें सामने आई थी।
अब उन तमाम खबरों पर विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि हार्दिक पांड्या अगले सीजन गुजरात के लिए नहीं खेलेंगे। गुजरात ने आठ खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है। हार्दिक पांड्या को लेकर गुजरात का बड़ा फैसला सामने आया है।

पांड्या को गुजरात टाइटंस में ही रखने का निर्णय लिया गया है। वह एक बार फिर से टीम को लीड करते हुए नज़र आने वाले हैं। गुजरात के आठ खिलाड़ियों में यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ऑडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दसुन शनाका का नाम है।
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम ने भी अपने खिलाड़ियों की घोषणा की है। मुंबई ने कुल छह नामों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसेन, रिचर्डसन, रिले मेरिडिथ और क्रिस जॉर्डन को टीम से बाहर किया गया है।
ऐसी खबरें लगातार सामने आई थी कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में लाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तमाम खबरों के ऊपर विराम लग गया है। हार्दिक पांड्या गुजरात में ही रहेंगे और कप्तान बने रहेंगे। पिछले दो सीजन में उनकी कप्तानी में टीम को एक बार जीत मिली है। एक बार फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा है।
रोहित शर्मा मुंबई के कप्तान बने रहेंगे। रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाये जाने की अटकलें भी देखी जा रही थी लेकिन अब सब बातों पर सस्पेंस समाप्त हो गया है। नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ी रिलीज किये हैं। रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा करने का आज अंतिम दिन था, सभी टीमों ने अपना काम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications