Chhath Puja में सूर्यकुमार यादव की मां ने मांगी श्रेयस अय्यर के लिए दुआ, कहा- बस बेटा ठीक होकर वापस लौट आए

Chhath Puja Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए टीम इंडिया के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के स्वास्थ्य को लेकर अब अच्छी खबरें आ रही हैं। सिडनी में एलेक्स कैरी का कैच लेते समय श्रेयस की बाईं पसली में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कुछ समय के लिए उन्हें आईसीयू में भी शिफ्ट किया। लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

आईसीयू से बाहर आए श्रेयस अय्यर (Chhath Puja Video)

बीसीसीआई ने बाद में पुष्टि की थी कि श्रेयस अय्यर को पेट में गंभीर चोट लगी थी। जिससे उनके स्प्लीन में घाव हो गया था और आंतरिक रक्तस्राव भी हुआ था। शुरुआती दौर में उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी, लेकिन अब उसमें सुधार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें अब आईसीयू से बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन श्रेयस अय्यर को दोबारा मैदान पर लौटने में समय लग सकता है।

Suryakumar Yadav 1

सूर्यकुमार की मां ने की छठ पूजा में की दुआ

श्रेयस अय्यर के लिए देश भर से दुआओं का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की मां छठ पूजा के दौरान अय्यर के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हुई नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने के कारण सूर्यकुमार यादव इस पूजा में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन उनकी मां का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

सूर्यकुमार यादव ने अय्यर को लेकर कही थी ये बात

कैनबरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि चोट लगने वाले दिन उन्होंने श्रेयस से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन शुरू में कोई जवाब नहीं मिला। बाद में टीम फ़िज़ियो ने उन्हें सूचित किया कि श्रेयस की हालत में सुधार है। सूर्या ने यह भी बताया कि अब अय्यर साथी खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनके संदेशों का जवाब भी दे रहे हैं।

इस बीच बीसीसीआई श्रेयस अय्यर के पास उनके परिवार को सिडनी भेजने की व्यवस्था कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि अय्यर के माता-पिता या उनकी बहन जल्द से जल्द सिडनी अस्पताल में उनके पास पहुंच सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+