सूर्या को लग गया है ग्रहण? आंकड़े दे रहे चीख-चीखकर गवाही, रिकॉर्ड जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा

Suryakumar Yadav: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव का सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। पिछले दोनों मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे हैं। उनका बल्ला खामोश ही रहा है। सूर्यकुमार यादव को वापसी करने के लिए एक बेहतरीन पारी की दरकार है।

जिस तेजी से सूर्या रन बनाते हैं, उस पर कहीं न कहीं विराम लगा नजर आता है। पिछले कुछ समय से तो ऐसा ही हो रहा है। पिछले 13 महीनों के आंकड़ों को देखा जाए, तो सूर्या की औसत में खासी गिरवाट दर्ज की गई है। यह चिंता का विषय कहा जा सकता है।

suryakumar yadav

साल 2024 से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दो मैचों तक सूर्यकुमार यादव के आंकड़े देखने पर पता चलता है कि उनके खराब दिन चल रहे हैं। हालांकि कुछ मौकों पर सूर्या के रन आए हैं लेकिन उनके ओवरऑल करियर के आंकड़ों से ये मेल नहीं खाते हैं।

Suryakumar Yadav का गिर गया ग्राफ

सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 20 मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने 19 पारियों में बल्लेबाजी की। इस दौरान उनके बल्ले से महज 441 रन ही आये हैं। जहाँ तक औसत की बात है, तो यह 24.5 का रहा है। स्ट्राइक रेट भी देखें, तो 150.51 का है। इस अवधि के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 4 अर्धशतक जड़े हैं और कोई शतक नहीं आया। 75 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।

Suryakumar Yadav के ओवरऑल आंकड़े

टी20 करियर में कुछ समय पहले तक उनका औसत 40 से ऊपर का था और अब यह गिरकर 39.72 रह गया है। पिछले एक साल में तो यह काफी गिरा है। 80 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 2582 रन बनाए हैं। करियर में उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 167 से ऊपर का है और यह भी अब नीचे गिर रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह चिंता का विषय है क्योंकि सूर्या इतना खराब पहले कभी नहीं खेले थे। शायद उनके ऊपर कप्तानी का दबाव होगा। जल्दी ही उनको इस मामले में कुछ करना पड़ेगा, खराब गेम से टीम को भी नुकसान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+