Suryakumar Yadav को मिला है ये कैसा आराम, टीम से निकलने के बाद अब यहां हैं रन बरसाने को तैयार
Suryakumar Yadav in Ranji Trophy: भारतीय टीम की बल्लेबाजी बांग्लादेश के खिलाफ साधारण रही थी। टीम में फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव की कमी साफतौर पर दिखाई दे रही थी।

Suryakumar Yadav in Ranji Trophy: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम का हिस्सा नहीं हैं। सूर्यकुमार यादव को लेकर जब सवाल पूछा गया तो ऐसा कहा गया कि उन्हें आराम दिया गया है। बीसीसीआई ने भले ही इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज को आराम दिया हो, लेकिन सूर्यकुमार बिल्कुल भी आराम के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं।

अब रणजी ट्रॉफी खेलेंगे सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम से बाहर होने के बाद अब रणजी ट्रॉफी में बल्ले से धमाल मचाते नजर आएंगे। 13 दिसंबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए सूर्यकुमार यादव ने हामी भर दी है। वह मुंबई के लिए 27 दिसंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में बल्ले से रन बनाते दिखाई देंगे। क्योंकि मौजूदा समय में वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, इसलिए वह घरेलू क्रिकेट में खेल सकते हैं।

आखिर सूर्यकुमार क्यों किया गया टीम से बाहर
अब जब वह रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे तो फैंस के मन में एक सवाल जरूर उठ रहा है। फैंस के मुताबिक अगर सूर्यकुमार को क्रिकेट खेलना ही था तो फिर वह बांग्लादेश दौरे पर क्यों नहीं हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम के बल्लेबाजों के बल्ले से रन नहीं निकले थे। ऐसे में फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते थे। लेकिन वह इस दौरे पर टीम के साथ नहीं हैं।

कमाल के फॉर्म से गुजर रहे हैं यादव
सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उनके लिए साल 2022 कमाल का रहा है। इस साल टी-20 क्रिकेट में उन्होंने सबसे अधिक रन बनाने का काम किया है। आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भी सूर्यकुमार यादव नंबर वन पर बने हुए हैं। एशिया कप, टी-20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार का बल्ला जमकर हल्ला बोला है। बांग्लादेश के खिलाफ भी सूर्यकुमार की कमी टीम में साफतौर पर देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications