Video: छाता लेकर POTM लेने पहुंचे सूर्यकुमार यादव, Wife को किया स्पेशल डेडिकेट, वायरल हुआ अनोखा अंदाज!
IPL 2025: बारिश के बीच वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर क्रिकेट फैन का दिल पिघल गया। मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच (POMT) ट्रॉफी लेने आए, तो उनके हाथ में छाता था और दिल में अपनी पत्नी के लिए खास जज्बात! इस पल का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
सूर्यकुमार ने खुलासा किया कि उन्होंने इस सीजन के पिछले मैचों में कई बेहतरीन परफॉर्मेंस दीं, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) ट्रॉफी हाथ नहीं लगी। उनकी पत्नी ने उसी सुबह उन्हें यह बात याद दिलाई- और ये बात सूर्या के जहन में बस गई।

'पत्नी ने आज मुझे एक प्यारी कहानी सुनाई'
सूर्या ने मैच के बाद कहा कि, 'अब 13 मैच हो चुके हैं। मेरी पत्नी ने आज मुझे एक प्यारी कहानी सुनाई। उसने कहा कि तुम्हें मैन ऑफ द मैच के अलावा सभी अवॉर्ड जीते हैं। आज का यह अवॉर्ड खास है। टीम के दृष्टिकोण से यह पारी महत्वपूर्ण थी, और यह ट्रॉफी भी उसके (देविशा शेट्टी) लिए है। वह ऐसे पलों का इंतजार करती है और हम जाहिर तौर पर इसका जश्न मनाते हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'एक बल्लेबाज का आखिर तक बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण था। हम जानते थे कि कहीं न कहीं 15-20 रन का एक ओवर था, इसलिए हमें अंत तक इंतजार करना था। जिस तरह से नमन ने आकर मेरे साथ अपनी एनर्जी शेयर की, वह भी एक महत्वपूर्ण पल था।'
दिल्ली को 59 रन से हराकर प्लेऑफ में मुंबई
73 रन की तूफानी पारी (43 गेंदों में) खेलकर सूर्या ने न सिर्फ मैच जिताया, बल्कि मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में भी पहुंचा दिया। सात चौके और छह छक्कों से सजी इस पारी ने टीम को शुरुआती झटकों से उबारते हुए जीत की राह दिखाई। मुंबई ने 181 रन बनाए और जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 121 रन पर सिमट गई।
आखिर में आया तूफान: 2 ओवर में 48 रन
सूर्या ने नमन धीर (24 रन, 8 गेंद) के साथ मिलकर आखिरी 2 ओवरों में 48 रन जोड़ दिए- जिसने दिल्ली के होश उड़ा दिए। सूर्या की गिनती अब सिर्फ 360° बैटर के तौर पर नहीं, बल्कि मैच फिनिशर के रूप में भी हो रही है।
टैक्टिकल मास्टरक्लास: धीमी पिच पर भी तेज़ स्ट्राइक
दिल्ली के स्पिनर्स ने टर्न और ग्रिप का फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन सूर्या ने शॉट सिलेक्शन और स्ट्राइक रोटेशन से पूरी बाजी पलट दी। उन्होंने पहले तिलक वर्मा के साथ 55 रन, फिर नमन के साथ 57 रन जोड़कर दो गेम-चेंजिंग पार्टनरशिप बनाई।
अगला मैच? लेकिन अभी फैमिली टाइम!
सूर्या ने मैच के बाद कहा कि, 'अब हमारे पास अगले मैच से पहले 5 दिन हैं, मैं इस ट्रॉफी के साथ घर जाऊंगा और अपनी पत्नी के साथ इसे सेलिब्रेट करूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications