सूर्यकुमार यादव की हो रही एबी डिविलियर्स से तुलना, अब खुद ABD ने कही दिल जीतने वाली बात
Ab De Villiers Surya Kumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से जिम्बाब्वे के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर अपना लोहा मनवाया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सूर्यकुमार यादव हर तरफ शॉट खेला। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। सूर्या की पारी की बदौलत भारत ने मैच में 71 रन से जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव की 360 डिग्री की बल्लेबाजी की हर कोई तारीफ कर रहा है, लोग उनकी तुलना दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स से हो रही है। सूर्यकुमार यादव की पारी की डिविलियर्स से हो रही तुलना के बाद अब खुद सूर्यकुमार यादव ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतरीन पारी
टी-20 विश्वकप में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। विश्वकप के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की जबरदस्त शुरुआत की थी। लेकिन सुपर 12 के आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 4 छक्के और 6 चौके लगाकर नाबाद 61 रनों की पारी खेली। इस पारी में सूर्या ने कई स्कूप शॉट लगाए जिसे देखकर हर कोई दंग हो गया। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इस तरह के शॉट खेले जा सकते हैं।

एबीडी से तुलना पर क्या कहा सूर्या ने
सूर्यकुमार यादव की जबरदस्त पारी के बाद जब इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव से पूछा कि आपकी तुलना एबी डिविलियर्स से हो रही है इसपर आप क्या कहना चाहेंगे। इसपर सूर्यकुमार ने कहा 360 डिग्री का सिर्फ एक खिलाड़ी है दुनिया में, मैं उनकी तरह खेलने की कोशिश करूंगा। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने एबी डिविलियर्स से हो रही तुलना कहा कि दुनिया का एकमात्र 360 डिग्री क्रिकेटर एबीडी हैं तो इसपर खुद एबी डिविलियर्स ने प्रतक्रिया दी है।

एबी डिविलियर्स ने भी दी प्रतिक्रिया
एबी डिविलियर्स ने ट्वीट करके लिखा, आप बहुत तेजी से वहां पहुंच रहे हैं दोस्त, यहां तक कि उससे भी आगे। आपने जबरदस्त खेल दिखाया। सूर्यकुमार की पारी की गौतम गंभीर ने भी तारीफ की है। उन्होंने कहा रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं, जोकि परंपरागत शॉट खेलते हैं। सूर्यकुमार यादव अलग हैं। उन्हें देखना सुखद है। आपको इस तरह के खिलाड़ी बहुत देखने को नहीं मिलते हैं। वो भी खासतौर पर नंबर 4 पर। इस नंबर पर वह 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेड से बल्लेबाजी कर रहे हैं, तीन अर्धशतक लगा चुके हैं इस विश्वकप में।












Click it and Unblock the Notifications