'देश के लिए खेलना हमेशा खुशी देता है', लीजेंड लीग क्रिकेट में दिखेगा सुरेश रैना का जलवा
सुरेश रैना लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शिरकत करने जा रहे हैं जहां तीन टीमें शामिल होंगी - इंडिया महाराजा, एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स। रैना इंडिया महाराजा के लिए खेलेंगे।

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे लीजेंड लीग क्रिकेट में खेलने जा रहे हैं जो दोहा में 10 मार्च को होगी। रैना ने भारत के लिए 78 टी20 मुकाबले खेले हैं और कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा एक बहुत गर्व की बात है।
उन्होंने LLC प्रेस रिलीज में कहा, मैं एलएलसी मास्टर्स का हिस्सा बनने की ओर देख रहा हूं। फॉर्मेट ऐसा है कि हम फिर से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा खुशी की बात होती है। हम इस बार ट्रॉफी घर लाने पर ध्यान देंगे। मैं वास्तव में सभी दिग्गजों के साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं।
द लीजेंड्स लीग क्रिकेट में तीन टीमें शामिल होंगी - इंडिया महाराजा, एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स। मुकाबले 10 दिन तक चलेंगे जो दोहा, कतर में एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। भारत महाराजा का नेतृत्व गौतम गंभीर करेंगे, शाहिद अफरीदी एशिया लायंस की कप्तानी करेंगे और वर्ल्ड जाइंट्स की कप्तानी एरोन फिंच करेंगे।
रैना और हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा, "हमने इस सीजन के लिए पचास खिलाड़ियों के पूल में लगभग 20 नए सीनियर खिलाड़ियों को जोड़ा है। हम रैना और हरभजन का लीजेंड्स लीग क्रिकेट में स्वागत करते हैं। हम खेल के इन बड़े नामों के साथ इंडियन महाराजा की टीम को धमाके करते हुए देख रहे हैं।"
इंडिया महाराजा 10 मार्च को लीग के पहले गेम के साथ अभियान शुरू करेगी जब उनका मुकाबला एशिया लायंस से होगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और इसे डिज्नी + हॉटस्टार और फैनकोड पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। इस मैच की पहली गेंद आप भारतीय समयानुसार रात 8 बजे देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications