T20 World Cup में युवराज और गंभीर की तरह कमाल कर सकते हैं पंत, दिग्गज ने जताया भरोसा
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच 23 अक्टूबर रविवार को मलबर्न के ग्राउंड पर मैच खेला जाएगा।
Suresh Raina Backs Rishabh Pant: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच 23 अक्टूबर रविवार को मलबर्न के ग्राउंड पर मैच खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए, इस पर चर्चाएं जोरों पर है। क्रिकेट के कई दिग्गज चाहते हैं कि भारत अपने पहले मैच में बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरकर पाकिस्तान को मात देकर वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ करे।

पंत खेल सकते हैं मैच विनिंग पारियां
पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने टी20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत को खिलाने की वकालत की है। रैना ने कहा कि पंत को लगातार टीम द्वारा मौका दिया जाना चाहिए। क्योंकि पंत टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। रैना के मुताबिक जिस तरह से युवराज सिंह और गौतम गंभीर ने भारत की वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी, ऋषभ पंत के अंदर भी मैच विनिंग पारियां खेलने की काबिलियत है।

टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं पंत
सुरेश रैना ने आगे कहा कि बाएं हाथ का बल्लेबाज मिडल ऑर्डर में एक अहम रोल निभाता है। युवराज सिंह को हम पहले देख चुके हैं। एक से छठे नंबर तक हमारे पास बायें हाथ का बल्लेबाज नहीं है और मुझे भरोसा है कि विपक्षी टीम के पास दो-तीन बाएं हाथ के गेंदबाज होंगे। कार्तिक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन पंत को अगर मौका मिलता है वो टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

टीम को जताना होगा पंत पर भरोसा
सुरेश रैना ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि हमने देखा कि गौतम गंभीर ने साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। युवराज सिंह के 6 छक्के को शायद ही कोई भुला पाएगा। साल 2007 और 2011 वर्ल्ड कप में इन दोनों ने बड़ी भूमिका निभाई थी। ऐसे में मुझे लगता है कि टीम को ऋषभ पंत पर भरोसा जताना चाहिए, वह टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

पंत और कार्तिक पर होती रही है चर्चाएं
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को लेकर टीम में असमंजस की स्थिति बनी रहती है। टीम के लिए इन दोनों ही खिलाड़ियों को साथ में प्लेइंग इलेवन में मौका देना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। लिहाजा दोनों में से कोई एक खिलाड़ी ही टीम में खेल सकते हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था। जबकि कार्तिक का मौजूदा फॉर्म कमाल का है।












Click it and Unblock the Notifications