लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलेंगे सुरेश रैना, 10 मार्च से दोहा में शुरू होगा यह टूर्नामेंट

भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे एडिशन में खेलते हुए नजर आएंगे। खुद रैना ने इस बात की पुष्टि की है। यह टूर्नामेंट 10 मार्च से दोहा में शुरू होगा।

Suresh Raina And Dhoni

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना 10 मार्च से दोहा में शुरू हो रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे एडिशन में खेलते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि कई दिनों से इस बात की अटकलें लग रही थीं कि रैना इस लीग में खेलेंगे या नहीं, लेकिन फाइनली रैना ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स में इंडिया महाराज की टीम से खेलेंगे। यह टूर्नामेंट कतर की राजधानी दोहा में 10 मार्च से शुरू होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनना के काफी उत्सुक हूं- रैना

लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में सुरेश रैना के हवाले से कहा गया है कि मैं LLC मास्टर्स का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। यह फॉर्मेट ऐसा है कि हम फिर से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रैना ने आगे कहा है कि किसी भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करना हमेशा से ही गर्व की बात रही है, हम इस बार ट्रॉफी को जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। मैं वास्तव में सभी दिग्गजों के साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं।

रैना का टी20 करियर

आपको बता दें कि सुरेश रैना टी20 फॉर्मेट के धाकड़ खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए 78 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1605 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में रैना के नाम एक शतक भी दर्ज है। सुरेश रैना ने अपने करियर में आईपीएल के भी 205 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 5528 रन दर्ज हैं। आईपीएल में भी उनके नाम एक शतक दर्ज है। बल्लेबाजी के अलावा रैना के नाम आईपीएल में 25 विकेट भी दर्ज हैं। सुरेश रैना ने साल 2021 में आईपीएल का आखिरी सीजन खेला था। रैना ने धोनी के साथ ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की भी घोषणा की थी।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शामिल होंगी यह टीमें

द लीजेंड्स लीग क्रिकेट में तीन टीमें शामिल होंगी - इंडिया महाराजा, एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स। यह टूर्नामेंट 10 दिन तक चलेगा। इंडिया महाराज की कप्तानी गौतम गंभीर करेंगे, जबकि एशिया लायंस की कप्तानी शाहीद अफरीदी के हाथों में है। वहीं वर्ल्ड जॉयंट्स की कप्तानी एरोन फिंच करेंगे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के को-फाउंडर और सीईओ रमन रहेजा का कहना है कि हमने इस सीज़न के लिए 50 पचास खिलाड़ियों के पूल में लगभग 20 नए सीनियर खिलाड़ियों को जोड़ा है। हम रैना और हरभजन का लीजेंड्स लीग क्रिकेट में स्वागत करते हैं। इंडिया महाराजा का पहला मैच 10 मार्च को ही एशिया लॉयंस से होगा। मैच का टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+