सुपर फ्लॉप पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली ने दिखाई अकड़, मैच से एक दिन पहले दी भारतीय टीम को चुनौती

IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को खेला जाना है। एशिया कप में यह सबसे हाई प्रोफाइल मुकाबला होना है। इसे लेकर चारों तरफ चर्चा है और भारत में विरोध के स्वर भी तेज उठ रहे हैं। पाकिस्तान ने अपना पहला मैच ओमान के खिलाफ बड़े अंतर से जीता है, इसके बाद पाक कप्तान सलमान अली आगा ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे समझा जा सकता है कि भारत के लिए यह चुनौती है।

ओमान को 67 पर आउट करने के बाद सलमान अली ने कहा कि गेंदबाजी शानदार रही है लेकिन बल्ले से सुधार करने की आवश्यकता होगी। हमारे पास तीन स्पिनर हैं और तीनों अलग हैं। गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सलमान अली ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि हमारे पास कुछ विकल्प हैं, जिनकी दुबई और अबू धाबी में जरूरत पड़ेगी।

ind vs pak

भारत को दे डाली चुनौती?

खुद की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और यहां त्रिकोणीय सीरीज में भी जीत दर्ज की। पाक कप्तान का यह भी कहना था कि अगर हम अपनी योजनाओं पर लंबे समय तक करते रहेंगे, तो किसी भी टीम को पराजित कर सकते हैं। यहां उनका इशारा भारत की तरफ था। एशिया कप में सबसे मजबूत टीम भारत की है।

खुद फ्लॉप रहे सलमान अली

हालांकि सलमान अली ने इस तरह की प्रतिक्रिया दी है लेकिन ओमान के खिलाफ हुए मैच में वह खुद बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। प्रदर्शन के हिसाब से देखा जाए, तो उनकी बेइज्जती हुई है। सलमान अली अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं लेकिन अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे।

भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को पराजित किया था और अब अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है, जो रविवार को खेला जाना है। भारतीय टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी माना जा सकता है लेकिन पाकिस्तान के पास कुछ अच्छे गेंदबाज हैं। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+