KKR vs RR: सुनील नारेन ने छक्कों की बारिश कर जड़ा तूफानी शतक, केकेआर ने बनाये 223 रन

KKR vs RR: केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगा दिया। केकेआर के लिए ओपनर बल्लेबाज सुनील नारेन ने धमाका करते हुए रॉयल्स के गेंदबाजों की धुनाई कर दी। नारेन के अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

सुनील नारेन ने धांसू बैटिंग करते हुए सैकड़ा जमा दिया। आईपीएल में यह उनका पहला शतक और सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 85 रन था, जो इस सीजन ही आया था। नारेन ने इस बार बल्ले से तबाही मचाई है।

kkr vs rr match

कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेलते हुए नारेन ने चौके से शतक पूरा किया। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए शतक बनाया और टीम को मजबूती प्रदान की। नारेन ने अपनी पारी में कुल 56 गेंद खेलकर 109 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 6 धमाकेदार छक्के आए।

केकेआर के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट का बल्ला नहीं चला, वह 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अंगकृष रघुवंशी ने अच्छी बैटिंग की और सुनील नारेन के साथ मिलकर एक भागीदारी की। रघुवंशी ने 18 गेंद में 30 रनों की पारी खेली, उनको कुलदीप सेन ने आउट किया।

श्रेयस अय्यर और आंद्रे रसेल फ्लॉप हो गए। अय्यर ने 11 और रसेल ने 13 रनों की पारी खेली। वेंकटेश अय्यर का बल्ला भी नहीं चल पाया। वह 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। नारेन ने एक छोर से ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रखते हुए रन रेट कम नहीं होने दी।

रिंकू सिंह ने 9 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 20 रनों की पारी खेली और केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 223 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान और कुलदीप सेन ने 2-2 विकेट झटके। इस सीजन विराट कोहली ने पहला शतक जड़ा था। इसके बाद जोस बटलर, रोहित शर्मा, ट्रेविस हेड और अब सुनील नारेन ने सैकड़ा जमा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+