Video: चेपॉक में हार के भी एमएस धोनी ने जीत लिया दिल, सुनील गावस्कर की सादगी देख फैंस कर रहे तारीफ
इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अब हर मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है। ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब सामने येलो आर्मी के कैप्टन यानी एमएस धोनी क्रीज पर हों।

CSK vs KKR, IPL 2023: आईपीएल के 61वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर मैच जीत लिया। एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने में नाकाम रही और अब उसे अपने अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करना जरूरी हो गया है। टीम की हार के बावजूद स्टेडियम में एमएस धोनी के प्रति प्रशंसकों का भरपूर प्यार देखने को मिला।
दरअसल, वैसे तो धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, लेकिन इस सीजन उन्हें कुछ ज्यादा ही प्यार मिल रहा है, तो वहीं 'कैप्टन कूल' भी इस प्यार के लिए लगातार प्रशंसकों का धन्यवाद करते नजर आते हैं। सीजन के आखिली घरेलू मैच में प्रशंसकों के समर्थन के लिए धन्यवाद देने के लिए धोनी ने स्टेडियम का चक्कर लगाया। सीएसके के कप्तान को अपने प्रशंसकों के लिए क्राउड में गेंदें और अन्य उपहार फेंकते देखा गया था।
धोनी समेत पूरी टीम ने ग्राउंड के चक्कर लगाते हुए फैंस को टेनिस बॉल्स और टी-शर्ट्स बांटी। इस दौरान धोनी हाथ में रैकेट लिए चल रहे थे। इस दौरान क्राउड से कुछ लोगों के साथ ग्राउंड पर मौजूद स्टार की ब्रॉडकास्टिंग टीम भी धोनी के पीछे भागी। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी धोनी की ओर भागे, जहां उन्होंने अपनी शर्ट पर 'माही' का ऑटोग्राफ लिया। इसके साथ ही बल्लेबाजी के दिग्गज ने धोनी को अपना आशीर्वाद दिया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।
Recommended Video
इस सीजन चेन्नई में क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर नामक दो और मैच होने हैं। इसलिए अगर चेन्नई प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर लेती है, तो भले ही अंक तालिका में उनकी स्थिति कुछ भी हो, उन्हें अपने घरेलू मैदान पर खेलने का एक और मौका मिलेगा। अंकतालिका में धोनी की टीम 13 मैच में 15 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद अब टीम को प्लेऑफ के लिए इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications