'एक ही काम के लिये दो आदमी क्यों', दिल्ली के खिलाफ कोलकाता की रणनीति पर भड़के गावस्कर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में नये कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैंपेन का आगाज बेहतरीन तरीके से किया लेकिन पिछले 5 मैचों में ऐसा लग रहा है जैसे कि यह टीम जीत की राह को भुला चुकी है। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ जहां पर एक समय तो ऐसा लगा कि केकेआर की टीम अपने गेंदबाजों के दम पर शायद मैच जीतने में कामयाब हो जायेगी लेकिन रॉवमैन पॉवेल की आतिशी पारी के दम पर दिल्ली की टीम ने एक ओवर पहले ही मैच को खत्म कर दिया।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

केकेआर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 144 रन बना लिये थे और आखिरी ओवर में टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने के बजाय कोलकाता की टीम 3 विकेट खोकर सिर्फ 2 रन ही बटोर सकी और 146 रन पर सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिये कुलदीप यादव ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवर के स्पेल में 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: IPL 2022 में खुद पर्पल कैप नहीं जीतना चाहते कुलदीप यादव, बताया- क्यों और किसे मिले यह सम्मान

केकेआर के इस फैसले पर भड़के गावस्कर

केकेआर के इस फैसले पर भड़के गावस्कर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भले ही इस मैच में जुझारुपन दिखाया हो लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को केकेआर की रणनीति पसंद नहीं आई है। गावस्कर ने केकेआर की रणनीति पर सवाल खड़ा करते हुए नीतिश राणा को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने पर सवाल उठाया और कहा कि इस बायें हाथ के बल्लेबाज का छठे पायदान पर खेलने के लिये आना समझ से बिल्कुल परे है।

स्टार स्पोर्टस पर मैच के बाद किये गये शो में गावस्कर ने कहा,'नितिश राणा काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन नंबर 5 से नंबर पर 6 पर भेजना शुरू कर दिया गया है, हो सकता है टीम उन्हें फिनिशर की भूमिका में देख रही हो, लेकिन जब आपके पास आंद्र रसेल बतौर फिनिशर मौजूद हैं तो आप उसी काम के लिये नितिश राणा को क्यों भेजेंगे।'

समझ से परे है केकेआर का यह फैसला

समझ से परे है केकेआर का यह फैसला

गावस्कर ने आगे बात करते हुए कहा कि नितिश राणा बेहद शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंद उनके बल्ले के बीचों बीच लग रही है। उन्हें बल्लेबाजी में ऊपर आकर खेलना चाहिये इससे उनकी टीम को फायदा मिलेगा। आप उन्हें नंबर 3 पर इसलिये नहीं भेज सकते हैं क्योंकि आपके आपके पास अय्यर हैं लेकिन आप उन्हें 4 नंबर पर बल्लेबाजी करा सकते हैं। बल्लेबाजी में उन्हें इतना नीचें भेजना समझदारी भरा फैसला नहीं है। यह फैसला पूरी तरह से समझ से बाहर नजर आता है क्योंकि इसका मतलब है कि आपको बीच के ओवर्स में रन बनाने की गति को लेकर कोई चिंता ही नहीं है और आप उनकी कोई कीमत नहीं समझते हैं।'

इन फॉर्म बल्लेबाज को देना चाहिये ज्यादा मौका

इन फॉर्म बल्लेबाज को देना चाहिये ज्यादा मौका

सुनील गावस्कर ने आगे बात करते हुए कहा कि जो खिलाड़ी फॉर्म में हो उसे ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलनी चाहिये और टीम मैनेजमेंट को अपनी रणनीति बनाते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिये। उन्होंने कहा,'यह बहुत सीधा सा हिसाब है जब आपका इन फॉर्म बल्लेबाज ज्यादा गेंद खेल सकेगा तो उसके पास टीम के लिये ज्यादा रन बनाने का मौका होगा और जब टीम के पास ज्यादा रन होंगे तो आपके जीतने के चांसेस बढ़ जाते हैं।' गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 मई को खेलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+