केएल राहुल के समर्थन में आए सुनील गावस्कर, दिल्ली टेस्ट से पहले दिया चौंकाने वाला बयान

दिल्ली टेस्ट से पहले केएल राहुल की टीम में जगह को लेकर सुनील गावस्कर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल की टीम में जगह बरकरार रखना मुश्किल होगा।

KL Rahul

भारत के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज शानदार रहा है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया था। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में 17 फरवरी से शुरू होगा। दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर एकबार फिर बहस शुरू हो गई है। दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो जाएगी। ऐसे में उनकी जगह किसे टीम से बाहर किया जाएगा? यह बड़ा सवाल बना हुआ है। वहीं केएल राहुल की जगह को लेकर भी बहस जारी है।

केएल राहुल की टीम में जगह है मुश्किल- गावस्कर

टीम में केएल राहुल की जगह को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली टेस्ट से पहले केएल राहुल की टीम में जगह तय करना काफी मुश्किल काम है, लेकिन हो सकता है कि उनकी कबिलियत की वजह से वो टीम में जगह बनाने में सफल रहें। आपको बता दें कि केएल राहुल का खराब फॉर्म नागपुर टेस्ट में भी जारी रहा था। नागपुर टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल ने 71 गेंदों में 20 रन की बहुत ही धीमी पारी खेली थी। इस पारी में राहुल ने सिर्फ एक चौका लगाया था।

केएल राहुल का खराब फॉर्म है जारी

नागपुर टेस्ट में केएल राहुल के अलावा चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा था। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने मैच विनिंग पारी खेली थी। शीर्ष क्रम में पुजारा ने 7, कोहली ने 12, सूर्यकुमार यादव ने 8 और केएस भरत ने 8 रन बनाए थे। आपको बता दें कि केएल राहुल की टीम में जगह को लेकर सवाल लगातार खड़े हो रहे हैं। टीम में केएल राहुल की जगह बतौर ओपनर है और वो टीम के उपकप्तान भी हैं। राहुल को शुभमन को दरकिनार कर प्राथमिकता दी गई है। शुभमन इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और हर फॉर्मेट में भारत के लिए रन बना रहे हैं।

भारत की बेंच स्ट्रेंथ काफी स्ट्रॉन्ग है- गावस्कर

सुनील गावस्कर ने राहुल की टीम में जगह को लेकर कहा है, "यह एक कठिन कॉल है क्योंकि आपके पास शुभमन गिल जैसा कोई खिलाड़ी इंतजार कर रहा है। इतना ही नहीं हमने अक्षर पटेल से जो देखा है वो शानदार है, जो आपको बताता है कि आपकी बेंच स्ट्रेंथ बहुत स्ट्रॉन्ग है, प्लेयर बस एक मौके का इंतजार कर रहे हैं।" गावस्कर ने आगे कहा है कि केएल राहुल को दिल्ली टेस्ट में मौका मिल सकता है। आपको बता दें कि गावस्कर के बयान से पहले बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने भी राहुल का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि अभी हम राहुल को टीम से बाहर करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+