'दुबले-पतले लोग चाहिए तो फैशन शो चले जाओ', सरफराज की अनदेखी पर भड़का ये बल्लेबाजी दिग्गज

सरफराज खान आज के फिटनेस मानकों के हिसाब से भारी-भरकम शरीर के हैं। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान का कहना है कि जो खिलाड़ी क्रिकेट के लिए फिट है उसके लिए यो-यो टेस्ट पास करना मानक नहीं होना चाहिए।

Sarfaraz Khan

सूर्यकुमार यादव को ऐसा टैलेंट कहा जाता है जिसकी अनदेखी शुरुआती उम्र में की गई। 30 की उम्र में उनको इंडिया खेलने का मौका मिला और अब वे टेस्ट क्रिकेट में भी एंट्री कर चुके हैं। लेकिन ये जगह उनको सरफराज खान की कीमत पर मिली है। अब सरफराज के साथ भी वही बात हो रही है जो एक समय सूर्यकुमार यादव के लिए होती थी। वो यही कि सरफराज को और क्या करने की जरूरत है ताकि उन्हें टेस्ट कॉल-अप मिल सके? सरफराज ने मुंबई के लिए खेलते हुए घरेलू सर्किट में बैटिंग को मजाक बनाकर रख दिया है। उन्होंने इतने शतक लगाए हैं।

 सरफराज की अनदेखी के लिए चयनकर्ताओं की खिंचाई

सरफराज की अनदेखी के लिए चयनकर्ताओं की खिंचाई

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उभरते सितारे सरफराज की अनदेखी करने के लिए चेतन शर्मा की अगुआई वाली ऑल इंडिया सिलेक्शन कमेटी की आलोचना की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-प्रोफाइल टेस्ट सीरीज में नहीं चुने जाने के बाद होनहार युवा प्रतिभा सरफराज ने रणजी में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और शतक लगाया। इससे पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने सरफराज की अनदेखी के लिए चयनकर्ताओं की खिंचाई की थी।

क्रिकेट में सभी शेप और साइज के खिलाड़ी हैं

क्रिकेट में सभी शेप और साइज के खिलाड़ी हैं

अब इसके कुछ दिनों बाद, दिग्गज गावस्कर ने चयन समिति पर कटाक्ष करते हुए सरफराज का समर्थन किया। गावस्कर ने सरफराज के आलोचकों की फिटनेस पर सवाल उठाने के लिए उनकी आलोचना की। महान बल्लेबाज गावस्कर ने चयनकर्ताओं के खिलाफ अपने कड़े बयान में कहा कि क्रिकेटर्स सभी शेप के खिलाड़ी हो सकते हैं।

आप फैशन शो में जा सकते हैं

आप फैशन शो में जा सकते हैं

गावस्कर ने इंडिया टुडे को बताया, "यदि आप केवल दुबले-पतले लोगों की तलाश कर रहे हैं, तो एक फैशन शो में जा सकते हैं और कुछ मॉडल ढूंढकर उनके हाथों में बल्ला और गेंद दे सकते हैं और फिर उन्हें सुधार सकते हैं। लेकिन क्रिकेट इस तरह नहीं चलता। आपके पास सभी शेप और साइज के क्रिकेटर हैं। आकार पर मत जाइए, स्कोर या विकेट पर जाइए। जब वह (सरफराज) शतक बनाता है तो वह मैदान से बाहर नहीं रहते हैं। वह फिर से मैदान पर आ गए हैं। इससे पता चलता है वह आदमी फिट है।"

जो क्रिकेट के लिए फिट है उसको यो-यो टेस्ट से नहीं रोकना चाहिए

जो क्रिकेट के लिए फिट है उसको यो-यो टेस्ट से नहीं रोकना चाहिए

गावस्कर का कमेंट सरफराज द्वारा रणजी ट्रॉफी के 2023 सीरीज में तीसरा शतक लगाने के कुछ दिनों बाद आया है। गावस्कर ने भी कहा कि यो-यो टेस्ट कभी भी चयन का एकमात्र मापदंड नहीं हो सकता। बता दें कि भारत के बाकी क्रिकेटरों की तुलना में सरफराज खान अभी थोड़े भारी शरीर के हैं। लेकिन गावस्कर का कहना है कि जो क्रिकेट के लिए फिट है उसको यो-यो टेस्ट से नहीं रोकना चाहिए।

बस खेल के लिए फिट होना चाहिए खिलाड़ी

बस खेल के लिए फिट होना चाहिए खिलाड़ी

उन्होंने कहा, "अगर आप फिट नहीं हैं तो आप रन कैसे बना सकते हैं? मुझे लगता है कि अगर आप अनफिट हैं तो आप शतक नहीं लगा पाओगे। क्रिकेट फिटनेस सबसे जरूरी चीज है। यो-यो टेस्ट ही एकमात्र पैमाना नहीं हो सकता। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि वह व्यक्ति क्रिकेट के लिए भी फिट हो। अगर वह व्यक्ति क्रिकेट के लिए फिट है, तो मुझे नहीं लगता कि फिर कुछ और कोई मायने रखता है।"

Recommended Video

    Ranji Trophy 2022-23: Team India के Selectors को Sarfaraz Khan ने शतक से दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+