ऑस्कर जीत के बाद खुशी से नाचे सुनील गावस्कर, 'नाटू नाटू' पर थिरके लिटिल मास्कर के कदम- VIDEO

Sunil Gavaskar Dance on 'Naatu Naatu': अहमदाबाद टेसट् मैच में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर Oscar 2023 में नाटू नाटू गाने की सफलता के बाद अपनी खुशी रोक हीं पाए। इस दौरान वे किसी युवा जैसे चंचल और ऊर्जावान थे।

Sunil Gavaskar did dance on Naatu Naatu

लोकप्रिय भारतीय फिल्म 'RRR' ने ऑस्कर 2023 (Oscar) में सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। यह इस कीर्तिमान को हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म है। 'RRR' के 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu) गाने ने ही भारत में फिल्म की रिलीज के समय ही फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। जो लोग बड़े पर्दे पर फिल्म देखकर आए वे इस गीत के बारे में बात करने से नहीं चूके। देखते ही देखते नाटू-नाटू के बुखार ने पूरे भारत को जकड़ लिया। जब दुनिया में भी इसकी धूम मचनी शुरू हुई तो उन लोगों का भी ध्यान इस गाने पर गया जिन्होंने 'RRR' अभी तक नहीं देखी थी और जब इसने ऑस्कर जीता तो इसकी गूंज भारत-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच तक गई।

नाटू नाटू

नाटू नाटू

नाटू नाटू की जान इसके डांस स्टेप्स है। एसएस राजामौली की फिल्मों का क्रेज वैसे भी बाहुबली के बाद से पूरे भारत में देखा जाता है। उनकी फिल्मों की अपील क्षेत्रीय सिनेमा से ऊपर उठकर नेशनल हो चुकी है। अब नाटू नाटू की सफलता के बाद यह इंटरनेशनल हो चुकी है। निश्चित तौर पर उनके अगले प्रोजेक्ट पर नजरें रहेंगी। नाटू-नाटू गाने के महान सफलता ने 13 मार्च की सुबह भारत में जैसा माहौल बनाया वह देखते ही बनता था। तब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच भी चल रहा था जहां महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर इस सफलता को लेकर बहुत ही उत्साहित थे। गावस्कर को 5वें दिन का खेल शुरू होने से पहले 'नातू नातू' डांस स्टेप करते हुए देखा गया।

बहुत मजेदार तरीके से करके दिखाया डांस

बहुत मजेदार तरीके से करके दिखाया डांस

गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड के बाद एमएम कीरावनी और चंद्रबोस द्वारा लिखे व रचे गए इस गाने को ऑस्कर तीसरी अंतरराष्ट्रीय मान्यता के तौर पर हासिल हुआ है। उपरोक्त दोनों भी बड़े अवॉर्ड हैं और इनको सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर तक जाने की सीढ़ी के तौर पर भी देखा जाता है।

अहमदाबाद टेस्ट के 5वें दिन की सुबह के एक वीडियो में आप सुनील गावस्कर को खुशी से चहकते हुए देख सकते हैं जहां वे किसी युवा की तरह चंचल और ऊर्जावान लग रहे हैं। गावस्कर ने मैथ्यू हेडन, संजय बांगर, अजीत अगरकर जैसे पूर्व क्रिकेटरों की उपस्थिति में नाटू नाटू स्टेप्स को बहुत मजेदार तरीके से करके दिखाया।

यहां देखें वीडियो-

ये पूरी तरह से भारतीय सफलता है क्योंकि इससे पहले भी एक हिंदी गीत अकाडमी अवॉर्ड जीत चुका है लेकिन वह डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित 2008 की ब्रिटिश फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" से था। "जय हो" नाम के इस गीत को एआर रहमान ने कंपोज किया था और गुलजार ने लिखा था।

जहां तक टेस्ट मैच की बात है तो यह सुबह केवल ऑस्कर से सफलता लेकर नहीं आई बल्कि न्यूजीलैंड ने भी श्रीलंका के खिलाफ रोचक जीत दर्ज करके भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह दिला थी। हालांकि शाम के समय भारत को अहमदाबाद टेस्ट में सिर्फ ड्रा से संतोष करना पड़ा क्योंकि इस पिच पर किसी भी टीम के बूते 20 विकेट लेना संभव नहीं हो सका।

Recommended Video

    NZ vs SL: New Zealand और Sri Lanka के बीच मैच के आखिरी गेंद का रोमांच, देखें वीडियो | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+