सुनील गावस्कर ने मजेदार डांस करते हुए कार्तिक को सिखाई बल्लेबाजी, वीडियो वायरल
Sunil Gavaskar and Dinesh Karthik Video Viral: भारतीय पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिनेश कार्तिक भी उनके साथ दिखाई पड़ रहे हैं।

Sunil Gavaskar and Dinesh Karthik Video Viral: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज का आखिरी मुकाबला ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। खिलाड़ियों के साथ-साथ कमंटेटर के लिए भी यह एक लंबा दौरा था। चार टेस्ट मैच के दौरान कई दिग्गजों ने मैच की कमेंट्री की। स्टार स्पोर्ट्स की कॉमेंट्री पैनल में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी थे। जिन्होंने मैच का पूरा लेखा-जोखा दर्शकों तक पहुंचाने का काम किया था।
कार्तिक और गावस्कर का वीडियो वायरल
क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच अक्सर मस्ती मजाक देखने को मिलता रहा है। भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली को मैदान पर सबसे ज्यादा बार कैमरा द्वारा स्पॉट किया जाता है। विराट मैच के हर पल को एन्जॉय करते नजर आते हैं। अब दिनेश कार्तिक और सुनील गावस्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इन दोनों ही खिलाड़ी को मस्ती करते देखा जा सकता है।
दिनेश कार्तिक ने शेयर किया वीडियो
दिनेश कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो सुनील गावस्कर के साथ डांस करते-करते बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में दिनेश ने लिखा है कि #T20 या #Tests आप किस ओर हैं? एक लीजेंड के साथ मस्तीभरा समय जो दिल से युवा और विनम्र हैं। इस वीडियो में उन्होंने सुनील गावस्कर के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी टैग किया है। फैंस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप टीम में थे दिनेश कार्तिक
कमेंट्री की दुनिया में साल 2021 में ही कदम रख दिया था। ऐसा लग रहा था कि कार्तिक का इंटरनेशनल करियर अब खत्म हो गया है। लेकिन आईपीएल में आरसीबी के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में जगह दी गई। वह साल 2022 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी कार्तिक ने कमेंट्री की थी। कार्तिक की कमेंट्री को सुनना फैंस खासा पसंद करते हैं। गावस्कर और कार्तिक के इस वीडियो पर लगातार फैंस की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications