IPL 2024: RCB और मुंबई इंडियंस फैन्स के लिए खुशखबरी, दोनों टीमें इस तरह कर सकती हैं प्लेऑफ़ में क्वालिफाई

MI and RCB Plaoffs scenario: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और आरसीबी बड़ी टीमें हैं। लीग में खिताब जीतने के हिसाब से मुंबई टॉप पर आती है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताबी जीत दर्ज की है। इस सीजन मुंबई इंडियंस की हालत खराब हो गई। नए कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन गिर गया।

आरसीबी की टीम में विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी जैसे खिलाड़ी हैं लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से यह टीम सबसे फिसड्डी रही है। आरसीबी अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। मुंबई और आरसीबी दोनों प्लेऑफ़ से बाहर होने के कगार पर है लेकिन एक समीकरण उनको प्लेऑफ़ में लेकर जा सकता है।

kohli and pandya

आरसीबी और मुंबई सबसे नीचे

आरसीबी इस सीजन अपने 10 मैच खेलकर 3 बार जीत दर्ज करने में सफल रही है। अंक तालिका में आरसीबी सबसे निचले स्थान पर है और यही स्थिति अब मुंबई इंडियंस की है। मुंबई ने भी महज 3 ही मैचों में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है। यहाँ से टॉप चार में जाना काफी कठिन है।

प्लेऑफ़ में जाने की स्थिति

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के पास प्लेऑफ़ में जाने के लिए खुद के मैचों में जीत दर्ज करने के अलावा दूसरी टीमों का प्रदर्शन अहम है। दोनों टीमों को अपने मैच जीतने होंगे। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स अपने सभी मैच जीतकर नम्बर एक पर रहे। केकेआर 2 केकेआर दो मैच जीते और आरसीबी और मुंबई अपने-अपने मैच जीते। इसके अलावा चेन्नई और हैदराबाद एक-एक मैच जीत लेती है, तो मामला बन सकता है। पंजाब को 3 और गुजरात-दिल्ली को एक-एक मैच जीतना होगा। लखनऊ को सभी मैच हारने होंगे। यह समीकरण फिट होता है, तो मुंबई और आरसीबी प्लेऑफ़ में होगी।

काम काफी मुश्किल है

हालांकि समीकरण तो बनते और बिगड़ते रहते हैं लेकिन हकीकत में देखा जाए, तो आरसीबी और मुंबई के लिए अब राह मुश्किल हो गई है। तालिका में सबसे निचले स्थान से बाकी टीमों को पछाड़ते हुए टॉप चार में आने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+