कोहली को बाहर करने वाला बयान की कपिल देव ने की भरपाई, अब कहा- 'विराट में अभी बहुत क्रिकेट बचा है'

नई दिल्ली, जुलाई 16। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। 2019 के बाद से कोहली के बल्ले से एक भी सेंचुरी नहीं निकली है। यहां तक कि विराट को उनके खराब प्रदर्शन को लेकर अब टीम इंडिया से बाहर करने की बात शुरू हो गई है। विराट को टीम से बाहर करने की मांग करने वालों में सबसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव थे, जिन्होंने कोहली की जगह दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में खिलाने की मांग की थी। कपिल देव के बयान की खूब आलोचना हुई, जिसके बाद अब उन्होंने अपने बयान की भरपाई की है।

Kapil dev comment on Virat Kohli

अब क्या कहा कपिल देव ने?

कपिल देव ने अपने ताजा बयान में कहा है कि विराट कोहली के अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा है, भले ही उन्हें खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर किया जा रहा हो या फिर आराम दिया जा रहा है। कपिल देव ने कहा कि कोहली के लिए 'ड्रॉप्ड' जैसे शब्द से बचा जाए, इसलिए उन्हें सम्मान के साथ आराम दिया गया है, क्योंकि विराट कोहली काफी बड़े खिलाड़ी हैं। कपिल देव ने कहा है कि अगर कोहली को सम्मान के साथ आराम दिया जा रहा है तो सही है, उसमें कोई समस्या नहीं है।

वेस्टइंडीज टूर से कोहली का नाम है बाहर

कपिल देव ने अपने पुराने बयान की भरपाई करते हुए कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि विराट कोहली को टीम से बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि उनके अंदर अभी बहुत क्रिकेट बाकि है और वो बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, ऐसे में अगर उन्हें सम्मानपूर्वक आराम दिया गया तो फिर इसमें कोई बुराई नहीं हैं। आपको बता दें कि कपिल देव ने यह बात वेस्टइंडीज टूर के लिए घोषित टीम इंडिया में विराट कोहली का नाम नहीं होने के सवाल पर कहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+