इस युवा बल्लेबाज ने महज 13 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, टूट गया ऋषभ पंत का ये बड़ा रिकॉर्ड

Steve Stolk smashed fastest fifty: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का सामना यूएस से होने जा रहा है। रविवार 28 जनवरी को होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में कई बड़े रिकॉर्ड भी टूटते हुए दिख रहे हैं। साउथ अफ्रीका टीम के ओपनिंग बल्लेबाज स्टीव स्टोल्क ने स्कॉटलैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

स्टीव स्टोल्क ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने स्कॉटलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्टीव स्टोल्क ने इस मुकाबले में महज 13 गेंद में अर्धशतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। स्टीव स्टोल्क इस पारी के बाद से ही चर्चाओं में आ गए हैं।

Steve Stolk 1

सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कारनामा

अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में स्टीव स्टोल्क ने सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है। उन्होंने एक ओवर में 34 रन जड़ दिए। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम को 270 रनों का लक्ष्य मिला था। स्टीव स्टोल्क और ड्रे प्रीटोरियस की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर इस मुकाबले को एकतरफा कर दिया। सलामी बल्लेबाजों द्वारा धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच को 27 ओवर में ही जीत लिया।

सुपर सिक्स में पहुंची टीम

इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम सुपर सिक्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबले में साउथ अफ्रीका को दो में जीत जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले को स्टोल्क और ड्रे प्रीटोरियस की जोड़ी ने शुरू से ही एकतरफा कर दिया, जिसमें दोनों ने मिलकर सिर्फ 7.1 ओवरों में स्कोर को 100 रनों तक पहुंचा दिया।

टूट गया पंत का बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साल 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में नेपाल के खिलाफ महज 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। साउथ अफ्रीका के स्टीव ने ऋषभ पंत के इस रिकार्ड को अब तोड़ दिया है। स्टीव ने महज 13 गेंद में अर्धशतक जड़कर ऋषभ पंत के इस रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। इस मैच में स्टीव ने 37 गेंद में 86 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 8 छक्के भी निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+