लॉर्ड्स में सचिन को पछाड़ने वाले स्टीव स्मिथ के पास बंपर पैसा, क्या नेटवर्थ में हैं तेंदुलकर से आगे?
Steve Smith: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले दिन धमाल मचा दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस हारकर बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फ्लॉप हो गए लेकिन स्मिथ ने अपना दमखम पूरी तरह दर्शाया और रन भी बनाए।
स्मिथ ने गेंदबाजों के लिए मददगार पिच के ऊपर 66 रनों की धांसू पारी खेली। उन्होंने इस पारी के साथ सचिन तेंदुलकर का एक कीर्तिमान भी तोड़ डाला। आईसीसी नॉक आउट में सचिन तेंदुलकर के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड था, जिसे तोड़कर स्मिथ अब आगे निकल गए हैं।

आईसीसी इवेंट्स के नॉक आउट मैचों में स्टीव स्मिथ के नाम सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का कीर्तिमान था। स्मिथ ने इस आंकड़े को पार कर खुद को नम्बर एक पर स्थापित कर लिया है। तेंदुलकर ने 15 मौकों पर 7 बार 50+ का स्कोर हासिल किया था और स्मिथ उनको पीछे छोड़ चुके हैं।
आईसीसी नॉक आउट मैचों में स्मिथ के आंकड़े अच्छे रहे हैं। उन्होंने 13 मैचों में 650 रन बनाए हैं। सबसे खास बात तो उनका औसत है, जो 50 से भी ज्यादा का रहा है। हालांकि रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर उनसे आगे रहे हैं। तेंदुलकर ने 682 रन बनाए हैं। लिस्ट में सचिन और स्मिथ ही शामिल नहीं हैं।
टॉप पर बैठे खिलाड़ी का नाम विराट कोहली है। विराट कोहली ने आईसीसी नॉक आउट में 22 मुकाबले खेलकर कुल 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने इस दौरान 9 फिफ्टी और एक शतक जमाया है। वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में उनका शतक आया था।
स्मिथ ने तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया लेकिन कमाई के मामले में इन दोनों में आगे कौन है, इसे जानने का प्रयास करने पर आंकड़ा दिलचस्प निकल रहा है। स्टीव स्मिथ और तेंदुलकर के बीच कमाई का गैप काफी लम्बा है। तेंदुलकर रिटायर हो गए हैं लेकिन धन की कमी नहीं है।
Steve Smith की नेटवर्थ
स्मिथ की कमाई का अधिकतर हिस्सा इंटरनेशनल क्रिकेट से ही आता है। आईपीएल में उनको जगह नहीं मिलती है। वह धांसू बल्लेबाज होने के कारण एक ब्रांड हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 270 करोड़ से ज्यादा मानी जाती है। इसमें इंटरनेशनल क्रिकेट से मिलने वाला पैसा और ब्रांड प्रमोशन शामिल हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनुबंध के तौर पर भी उनको पैसे मिलते हैं।
सचिन के सामने पिछड़ गए Steve Smith
सचिन तेंदुलकर के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। रिटायर होने के दस साल बाद भी वह एक ब्रांड हैं और विज्ञापनों से पैसा कमाते हैं। सचिन तेंदुलकर की अनुमानित नेटवर्थ 1400 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है। अब भी 20 से 22 करोड़ तो वह एंडोर्समेंट से कमाते हैं। इसके अलावा उनका इन्वेस्टमेंट है और रेस्टोरेंट बिजनेस भी है। रियल एस्टेट में भी तेंदुलकर का निवेश है।












Click it and Unblock the Notifications