Ashes 2023: तीसरे टेस्ट में बड़ा बवाल होने से बचा, Video में देखें स्मिथ और बेयरस्टो के बीच की तीखी झड़प
Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तीसरे मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की इंग्लैंड के कीपर जॉनी बेयरस्टो के साथ तीखी बहस देखने को मिली।
स्टीव स्मिथ की जॉनी बेयरस्टो के साथ हुई तीखी बहस
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी और अंतिम पारी में मोईन अली ने स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया। स्मिथ 9 गेंद खेलकर मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान मोईन की गेंज पर बेन डकेट ने स्मिथ का कैच पकड़ा, इसके बाद जब स्टीव स्मिथ ड्रेसिंग रूम की ओर वापस जा रहे थे तो उनकी जॉनी बेयरस्टो के साथ तीखी बहस हो गई।

स्मिथ ने तुरंत पलटकर दिया बेयरस्टो को जवाब
दरअसल, स्काई स्पोर्ट्स के ट्वीटर अकाउंट पर शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मिथ और बेयरस्टो के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान बेयरस्टो ने कहा, फिर मिलते हैं स्मज! इस पर स्मिथ ने पूछा 'क्या बोले? और फिर बेयरस्टो ने जवाब दिया कि मैंने कहा चीयर्स फिर मिलते हैं।
दोनों पारियों में विफल साबित हुए स्टीव स्मिथ
स्मिथ के आउट होते ही तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया गहरे संकट में पड़ गया। हालांकि, स्मिथ अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विफल रहे, उन्होंने खेल की पहली पारी में 22 रन बनाए थे। पिछले टेस्ट मैच में विवाद पैदा होने के बाद लीड्स टेस्ट मैच की शुरुआत से ही स्मिथ की आलोचना हो रही थी।
एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 2-0 से आगे
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 116/4 था। इसके अलावा उन्होंने 142 रन की बढ़त भी बना ली थी। फिलहाल, मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड क्रीज पर नाबाज हैं। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 2-0 से आगे है।












Click it and Unblock the Notifications